jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

बेंगलुरु मे श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा मामला ! फ्लैट के अंदर फ्रिज में मिले महिला महालक्ष्मी के 30 टुकड़े, महिला के पति ने अशरफ पर लगाया आरोप

मृतक महालक्ष्मी विगत 9 महीने से अपने पति हेमंत दास से अलग रह रही थी।

मकडाई एक्सप्रेस 24 बेंगलूरु। महालक्ष्मी हत्याकांड मामले में अब मृतक महिला के पति हेमंत दास ने दावा किया है कि उसकी पत्नी अशरफ नाम के युवक के साथ रिश्ते में थी और उसी ने उसकी हत्या की और शव के टुकड़े कर फ्रिज में रख दिए।

एक महिने पहले मिला था पत्नी से
मिडिया को हेमंत दास ने बताया कि उसने अपनी पत्नी से करीब 1 महीने पहले मुलाकात की थी, जब वह अपनी बेटी से मिलने आया था।हेमंत ने बताया, महालक्ष्मी के रिश्ते कुछ महीनों से अशरफ के साथ थे और उसके साथ ही वह फ्लैट में रहती थी।

फ्लेट से बदबू आने पर दरवाजा तोड़ा अंदर का नजारा देख सब हुये हैरान

- Install Android App -

शनिवार को महालक्ष्मी का शव फ्लैट में 30 टुकड़ों में मिला था। महालक्ष्मी की मौत का पता तब चला, जब उसके पड़ोसियों को फ्लैट से बदबू आई। जब दरबाजा तोड़ा गया तो हर कोई हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि महालक्ष्मी की हत्या संभवतः दो तीन पहले की गई होगी। जब पुलिस फ्लैट में पहुंची तो उसने पाया कि वहां एक बैग भी रखा था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी महालक्ष्मी के शव के टुकड़े कर उसे ठिकाने लगाने की फिराक में था।

कौन है अशरफ

अशरफ उत्तराखंड का रहने वाला है। वह बेंगलुरु में एक नाई की दुकान में काम करता था। हेमंत दास ने बताया कि उसकी शादी महालक्ष्मी के साथ सिर्फ 6 महीने चली।इसके बाद दोनों अलग अलग रहने लगे। इसके बाद महालक्ष्मी ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी और उसने बेंगलुरु आना छोड़ दिया। हेमंत दास ने दावा किया कि उसकी पत्नी और अशरफ के अवैध संबंध थे।हेमंत ने आशंका जताई कि अशरफ ने ही उसका कत्ल किया है।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर।

महालक्ष्मी हत्याकांड में बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर दयानंद ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।आरोपी की पहचान कर ली गई है, उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। बताया कि आरोपी बाहरी है और हम इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते।