jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

Sirali: 5 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी पर एसपी ने 10 हजार का ईनाम घोषित किया। आक्रोशित लोगो ने चक्काजाम किया।

आरोपी दरिंदे को हरदा खंडवा जिले की पुलिस टीम ढूंढ रही, इधर परिजनो सेन समाज ने चक्काजाम किया! बैठे धरने पर!

हरदा : बीती रात 5 वर्षीय मासूम बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी दरिंदे की तलाश में हरदा और खंडवा जिले की पुलिस रवाना हो गई। वही आक्रोशित समाज के लोगो सहित करणी सेना सहित सर्व समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मसनगांव सिराली तिराहे पर स्टेट हाइवे और चक्काजाम कर बैठ गए। जिले के एडिशनल एसपी सहित अपर कलेक्टर एसडीओपी मौके पर मौजूद है।

- Install Android App -

धरना प्रदर्शन करने वाले लोगो को प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा समझाने का प्रयास किया गया।  लेकिन आरोपी को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग लिखित रूप से लेने की बात पर अड़े रहे। ढाई घंटे के बाद स्टेट हाइवे पर यातायात सुचारू रूप से चालू हुआ।

इधर हरदा एसपी अभिनव चौकसे ने आरोपी पर दस हजार का ईनाम घोषित कर दिया है। चक्काजाम से स्टेट हाइवे पर दोनो ओर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।। एंबुलेंस स्कूल वाहनों को निकाला जा रहा है। शाम 5 बजे सभी लोग धरने पर से उठे।