jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

हंडिया:; रक्षा बंधन के दिन युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मृतक के भाई का आरोप, साहूकारो से प्रताड़ित होकर मेरे भाई ने जान दी कलेक्टर से की शिकायत!

हरदा। 19 अगस्त को हंडिया थाना क्षेत्र एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में हंडिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। लेकिन जांच दल ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की। मृतक के भाई का आरोप है कि गांव के दो तीन लोगो से उसने ब्याज से पैसा लिया था। प्याज भी 50 रूपये प्रति सेकड़ा था। जिसके चलते मेरे भाई से मनमाना रूपया साहूकारो ने वसूला। वो शारीरिक मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया। मृतक के भाई ने जिला कलेक्टर को शिकायत आवेदन देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

 

- Install Android App -

क्या लिखा है शिकायत आवेदन में,,

प्रति,

श्रीमान कलेक्टर महोदय

जिला जन सुनवाई हरदा मध्यप्रदेश।

विषय: मेरे भाई ने एक साहूकार से शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर आत्महत्या की पुलिस जांच में मेरे भाई के मोबाइल नंबर 9691358945 पर सबसे ज्यादा मिस कॉल इस नंबर 8720005188 से आए उसकी निष्पक्ष जांच मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच और उक्त व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज करने बाबत।

महोदय जी

उपरोक्त विषय अंतर्गत निवेदन है कि मै आवेदक हमीद शाह आयु 36 साल पिता रूस्तम शाह मुसलमान निवासी हंडिया रहता हु। में मजदूरी का काम करता हु।

 मेरे छोटे भाई सलमान शाह आ० रूस्तम शाह व्दारा घटना दिनांक 19/08/2024 को घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी ।

मेरे भाई ने कुछ लोगो से ब्याज से पैसे उधार लिए थे। उनके द्वारा व्दारा 50/- रूपया प्रति सेकड़ा प्रतिमाह की ब्याज दर से राशि वसूल की जा रही थी, ना देने पर मानसिक रूप से टार्चर करने के कारण मेरे भाई ने आत्महत्या कर ली।

 घटना के पूर्व वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। और डरा- डरा रहता था उसके मोबाइल फोन पर कई लोगो के फोन रूपयो को लेकर आ रहे थे। 

भाई ने साहूकार से प्रताड़ित होकर आत्महत्या की पुलिस जांच में मेरे भाई के मोबाइल नंबर 9691358945 पर सबसे ज्यादा मिसकाल इस नंबर 8720005188 से आए उसकी निष्पक्ष जांच की मांग और उक्त व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज करने बाबत। पूर्व में भी मेने हंडिया थाने में और हरदा एसपी को लिखित शिकायत की थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

में चाहता हू। उक्त मोबाइल नंबर वाले व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ की जाए। और उसके सभी बैंक खातों की जांच की जाए। तो सच्चाई सामने आ जाए। 

श्रीमान जी से निवेदन है कि मुझे न्याय दिलवाने की कृपा करे। 

धन्यवाद

आवेदक

हमीद शाह पिता रूस्तम  

मो0नं0- 62569630534