हंडिया।भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान में ज्यादा सदस्य बनाने पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जा रहा है इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद दुर्गा दास उईके ,पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा द्वारा हंडिया मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई।इस दौरान पूर्व मंत्री कमल पटेल द्वारा शक्ति केंद्र संयोजक प्रभु दयाल धनगर द्वारा 220 सदस्य का लक्ष्य पूरा करने पर उनका सम्मान किया गया।और सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए सभी को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान मुकेश ओझा सहित क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
