jhankar
ब्रेकिंग
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली, एक्सीलेंस स्कूल हरदा में हुआ शुभा... अधिवक्ता के कार्यालय और परिवार पर हमले से वकीलों में आक्रोश, चार आरोपी गिरफ्तार केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके का संशोधित दौरा कार्यक्रम जारी विकास नगर में 57 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज

सिवनी मालवा: शासकीय विद्यालय में चोरी चोरों ने दरवाजा तोड़कर स्मार्ट टीवी कंप्यूटर पर किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस,

के के यदुवंशी पत्रकार,

- Install Android App -

सिवनी मालवा। बानापुरा के शासकीय नेहरू स्मृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानापुरा में बीती रात गुरुवार और शुक्रवार की रात को अज्ञात चोरों ने धावा बोला चोर शासकीय नेहरू स्मृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानापुरा से65 इंची स्मार्ट टीवी मॉनिटर कंप्यूटर दरी प्रिंटर सहित अन्य समान चुरा ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है चोरों ने शिक्षा के मंदिर को भी नहीं छोड़ा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

कम्प्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और रखे सामानों को लेकर फरार हो गए। चोर यहां से चुराकर फरार हो गए। चोरी की सूचना मिलने के बाद स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार सोनिया ने पुलिस थाने में लिखित सूचना दी शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी उषा मरावी ने मौका मुआयना किया पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का पता चल सके। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। आपको बता दें कि नगर में जो भी चोरी की घटना घट रही है पुलिस चोरों तक नहीं पहुंची है वहीं थाना प्रभारी उषा मरावी का कहना है कि आसपास के कैमरे तलाश रहे हैं चोर जल्दी पकड़ा जाएगा।