jhankar
ब्रेकिंग
खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली, एक्सीलेंस स्कूल हरदा में हुआ शुभा... अधिवक्ता के कार्यालय और परिवार पर हमले से वकीलों में आक्रोश, चार आरोपी गिरफ्तार

अधिवक्ता के कार्यालय और परिवार पर हमले से वकीलों में आक्रोश, चार आरोपी गिरफ्तार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24, हरदा। अधिवक्ता संजय उपाध्याय के कार्यालय और परिवार पर 1 अक्टूबर को हुए हमले के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

संघ ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए हमले में शामिल सभी आरोपियों और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच तथा पीड़ित अधिवक्ता और उनके परिवार को सुरक्षा देने की मांग की थी। संघ ने चेतावनी दी थी कि समय पर कार्रवाई नहीं होने पर अधिवक्ता न्यायालयीन कार्य से विरत होकर आंदोलन कर सकते हैं।

- Install Android App -

चार आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस

मामले में पुलिस ने शिवम उर्फ कल्ली, कृष्णा उर्फ शुभम, सुनील और सौरभ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को शहर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकालते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया।

अधिवक्ता संघ ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने की मांग भी उठाई है। संघ ने यह भी कहा है कि इस मामले में आरोपियों की ओर से कोई अधिवक्ता पैरवी नहीं करेगा।