jhankar
ब्रेकिंग
हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक बानापुरा रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी एवं मातृ शक्तियों का शौर्य पथ संचलनः

अनिल उपाध्याय खातेगांव 

नगर खातेगांव में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी एवं मातृ शक्तियों का शौर्य पथ संचलन निकला। डाक बंगला मैदान से पथ संचलन की शुरुआत हुई, जिसमें अधिक संख्या में दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्तियों बहनें शामिल हुई। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से पूरा संचलन मार्ग गूंज उठा।

- Install Android App -

संचलन मार्ग में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की पदाधिकारीयों बहनों ने बताया कि दुर्गा वाहिनी बहनों को समाज के बीच में जाकर कार्य करना, स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा करना है। साथ ही लव जिहाद जैसी घटनाओं के प्रति भी बहनों को सजक करना । संचलन मार्ग पर दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की बहनों का राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक एवं रहवासी संगठनों ने स्वागत किया।

शौर्य संचलन डाक बंगला मैदान से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः डाक बंगला मैदान में समापन हुआ। संचलन में प्रांत, विभाग जिला, प्रखंड, खंड एवं मोहल्ला स्तर तक की बहनों ने सहभागिता रही। संचलन में मुख्य रूप से अखिल भारतीय मातृशक्ति सहसंयोजीका सरोज सोनी, पूर्ण कालीक दिव्या पाटीदार , विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष अंजना राजावत, विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका कीर्ति योगी , मातृशक्ति नगर संयोजिका अमृता चौहान, दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका मुस्कान गंगराड़े, एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला कन्नौद मालवा प्रांत के समस्त जिला एवं नगर टोली का विशेष योगदान रहा।