jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

हरदा: भादूगांव में ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की कार्यशाला सम्पन्न

हरदा / ग्राम भादूगांव में मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सेक्टर पर्यवेक्षक एवं प्रभारी प्रशासक वन स्टाप सेंटर श्रीमती निकहत खान ने बेटियो के लिए संचालित मुख्यमंत्री लाडली योजना की जानकारी दी। कार्यशाला में उन्होने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका का विवाह करना बाल विवाह की श्रेणी में आता है। इस दौरान बेटियों को आगे पढ़ाने की सलाह दी गई।

- Install Android App -

कार्यशाला में बताया गया कि कक्षा 12 उत्तीर्ण बालिकाओं के लिए जिला स्तर पर महिला सशक्त वाहिनी कक्षा निःशुल्क चलाई जा रही है। इन कक्षाओं में छात्राओं को पुलिस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। कार्यशाला में भिक्षा वृत्ति उन्मूलन के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि छोटे बच्चों से एवं बेटियों से भिक्षावृत्ति कराना अपराध है, उन्हे शिक्षा से जोड़ें। इस दौरान पर्यवेक्षक निकहत खान ने गुड टच व बेड टच की जानकारी भी उपस्थित माताओं एवं बेटियों को दी।