खिरकिया: मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल (जीवन दायिनी हॉस्पिटल ) के संचालक डॉक्टर सुधीर सिटोके और उसके पिता विनोद सिटीके के ऊपर धोखाधड़ी चार सौ बीस के तहत FIR दर्ज ! एक दर्जन लोगों का लाखो रूपये लेकर हुआ था फरार
जीवनदायिनी हॉस्पिटल के संचालक की राजनेताओं के साथ अच्छी बॉन्डिंग थी। भाजपा के मंडल अध्यक्षों की बैठक में सिटोके का होना, भाजपा के तत्कालीन एक कद्दावर रसूखदार नेता के साथ उसकी तस्वीरें बताती हैं कि डॉ सिटोके पहुंचे हुए मास्टरमाइंड रहे हैं।
साथ ही खिरकिया में हॉस्पिटल ओपनिंग के लिए फ़िल्म अभिनेता गोविंदा को बुलाने की जो हवा सिटोके ने चलाई थी। इससे प्रभावित होकर लोगों ने अपने पैसे सिटोके को निवेश करने दिए। जो उन्हें आज तक नहीं मिले।
हरदा : मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर सुधीर सिटोके के ऊपर धोखाधड़ी चार सौ बीस के तहत आज छीपाबड़ थाने में FIR दर्ज हुई । मालूम हो कि उक्त डॉक्टर ने क्षेत्र के लगभग एक दर्जन लोगों का लाखो रूपये लेकर उनका पैसा वापस नहीं
लौटाया था। रुपए मांगने पर गाली गलौज और झूठे केस में फंसाने की लगातार धमकियां देता था। कई लोगों से उक्त हॉस्पिटल में हिस्सेदारी के नाम पर रुपया डॉक्टर सिटोके ने लिया था। लंबे समय बाद जब हॉस्पिटल शुरू नहीं की तो लोगों ने तकादा लगाना शुरू कर दिया।
कई लोगो से हॉस्पिटल के लिए उधार सामान लिया उनको भी पैसा नहीं लौटाया था।
पीड़ित लोगों ने कई बार रिपोर्ट लिखाने के लिए छीपाबड़ थाना और हरदा के एसपी को लिखित शिकायत की लेकिन उसकी ऊंची पहुंच के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।
पीड़ित लोग कई बार चक्कर लगाते रहे। मीडिया ने भी पीड़ितो की आवाज बनकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया लेकिन अधिकारियो के कानों पे जू तक नहीं रेंगी। पीड़ित लोगों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी।
यह कि आवेदक इरफान पिता रमजान खान निवासी वार्ड क्रमाक 12 छीपावड थाना छीपावड़ द्वारा अपने काम के रूपये मांगने पर अनावेदक आवेदक को गंदी गंदी मां बहन की गाली गलौच देने लगा और कहता है कि तुझे जो करना है मेरा करले । मैं तुझे पैसे वापस नहीं दूंगा। उक्त मामले में शिकायत के 8 से 9 माह बाद अब छीपाबड़ थाने में डॉक्टर सुधीर और पिता विनोद सिटीके के खिलाफ धोखाधड़ी 406 420, 34 के तहत FIR दर्ज की ।
◆ क्या लिखा है रिपोर्ट में,,,
आवेदक इरफान पिता रमजान खान निवासी वार्ड क्रमाक 12 छीपावड थाना छीपावड जिला हरदा की जाँच की गई। जाँच के दौरान आवेदक इरफान के कथनानुसार सुधीर पिता विनोद सिटोके निवासी ग्राम चौकडी ने छीपाबड तालाब के पास मानसिह पवार निवासी छीपाबड की बिल्डिंग में हास्पिटल खोली थी। जिसमे एल्युमिनियम एवं ग्लास फीटिंग 3,50,000 (साढे तीन लाख) रुपये का काम किया था।
जिसके भुगतान हेतु 02 चेक 3,00000 एवं 50,000 रुपये का दिया था। जो चेक बैंक से बाउंस हो गये। सुधीर सिटोके के पिता विनोद सिटोके ने आवेदक को विश्वास दिया कि कोर्ट में केश मत लगाओं तुम्हारा पैसा 02-03 महीने में वापस कर देंगे। हिला हवाला कर कोर्ट में केश लगाने की मियाद भी निकलवा दी।
हास्पिटल बंद करके सुधीर सिटोके पैसे लेकर भाग गया।
पद्म पटेल निवासी दगडखेडी, प्रियंका मेम खंडवा दीपक मण्डलोई निवासी सेमरुद्ध, अरुण सेन निवासी खिरकिया, असलम निवासी चारूवा, एवं अन्य के साथ भी लेन देन कर पैसा लेकर फरार हो गया है।
पीड़ित दीपक पिता हुकुमसिह मण्डलोई जाति जादम उम्र 30 साल निवासी ग्राम सेमरुढ थाना किल्लोद जिला खंडवा के कथनानुसार सुधीर सिटोके ने मे पार्टनरसिप के नाम पर करीबन 4 लाख रुपये लिये जो 02 लाख रुपये लोन एवं बाकी के 02 लाख अलग अलग दिनांक में दिये थे। हास्पिटल बंद करके सुधीर सिटोंके पैसे लेकर भाग गया।
पीडित अरुण पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद निकुम जाति नाई उम्र 45 साल निवासी वार्ड कमांक 12 छीपाबड के कथनानुसार उसकी दुकान फर्नीचर एवं इलेक्ट्रानिक्स साई स्टील से सुधीर सिटोके एवं उसके पिता विनोद सिटोके ने हास्पिटल के लिये फर्नीचर एवं इलेक्ट्रोनिक्स का सामान कुल 75,190 रूपये का लिये था ।
जिसका पैसा आज दिनांक तक नहीं दिया गया है ।
हास्पिटल बंद करके सुधीर सिटीके पैसे लेकर भाग गया सुधीर सिटोके के पिता विनोद सिटोके कथन अनुसार अस्पताल खोलने के लिये सुधीर ने बहुत से लोगों से पैसा लिया था।
कुछ का भुगतान मैंने अपनी 03 एकड जमीन बेचकर किया और कुछ का पैसा देना बाकी है।
शिकायत कर्ता से अनावेदक सुधीर सिटोंके एवं उसके पिता विनोद सिटोंके निवासी चौकड़ी ने हास्पिटल संचलन में उपयोगी सामान एवं प्रबंधन हेतु पीड़ितो को विश्वास में लेकर पैसा लिया और उनका पैसा वापस न कर अस्पताल बंद कर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है।
पुलिस ने फरियादी आवेदक इरफान पिता रमजान निवासी वार्ड क. 12 छीपाबड़ तह खिरकिया जिला हरदा की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर सुधीर सिटोके और उसके पिता विनोद सिटीके के खिलाफ अपराध धारा 406,420.34 भादवि का दर्ज कर लिया गया।


