jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

हरदा में डेंगू के बढ़ते मामलों पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने उचित व्यवस्था करने की मांग की।

हरदा – हरदा शहर में डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों ने जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर दिया है। हर रोज़ एक न एक व्यक्ति डेंगू से पीड़ित पाया जा रहा है, जिससे शहरवासियों में चिंता बढ़ रही है। इस परिस्थिति को देखते हुए, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने शासकीय अस्पताल प्रबंधन और नगर पालिका परिषद को साफ-सफाई और उचित व्यवस्थाओं के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

- Install Android App -

ओम पटेल ने कहा, “नगर में गंदगी और रुके हुए पानी के कारण डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों का प्रसार हो रहा है। नालियों की नियमित सफाई और कीटनाशक दबाइयों का छिड़काव करना बेहद ज़रूरी है ताकि डेंगू के मच्छरों के पनपे को रोका जा सके।” उन्होंने यह भी बताया कि कई स्थानों पर खाली पड़े प्लाटों मे गंदे पानी के जलभराव से सफाई कार्य न होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं, जिससे डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने नगरीय प्रशासन से मांग की है कि नालियों की साफ-सफाई में तेजी लाई जाए, और शहर में कीटनाशक दवाइयों का व्यापक रूप से छिड़काव किया जाए। उन्होंने जिलेवासियों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखें, पानी को जमा न होने दें और डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतें।