jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन हुआ !  कलेक्टर श्री सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों को दी जानकारी

हरदा / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिये विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित पत्रकारवार्ता में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे भी मौजूद थे।

 

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़ी गतिविधियों के तय कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन मंगलवार को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा कर दिया गया। अब इस पर दावे-आपत्तियां 28 नवम्बर 2024 तक प्राप्त की जायेंगी। पुनरीक्षण के संबंध में 9 एवं 10 नवम्बर तथा 16 एवं 17 नवम्बर को विशेष कैम्प आयोजित किये जायेंगे। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 24 दिसम्बर 2024 तक किया जायेगा। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2025 तक मतदाता सूची के डाटाबेस को अपडेट कर परिशिष्टों का मुद्रण किया जायेगा। इसके बाद 6 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के बाद बीएलओ द्वारा 20 अगस्त से 18 अक्टूबर के बीच घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया गया और उसके बाद मतदाता सूची में हरदा जिले में 6976 नाम जोड़े गये, 3115 नामों को निरसित किया गया तथा 7433 मतदाताओं संबंधी प्रविष्टियों में संशोधन किया गया।

- Install Android App -

इस दौरान मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के तहत टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 141 बोबदा का भवन जीर्णशीर्ण होने से उसके स्थान पर नवीन माध्यमिक शाला भवन बोबदा में मतदान केन्द्र स्वीकृत किया गया है। मतदान केन्द्र क्रमांक 163 डेहरिया की प्राथमिक शाला भवन का उन्नयन हो जाने से मतदान केन्द्र का नाम परिवर्तित कर एकीकृत माध्यमिक शाला डेहरिया किया गया है। इसके लिये भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदन प्राप्त हो गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में 243 मतदान केन्द्र है।

वर्तमान में टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में 98952 पुरूष तथा 92902 महिला मतदाता सहित कुल मतदाता 191854 है। हरदा विधानसभा क्षेत्र में 274 मतदान केन्द्र है तथा वर्तमान में हरदा विधानसभा क्षेत्र में 123579 पुरूष तथा 116441 महिला मतदाता तथा 7 अन्य सहित कुल मतदाता 240027 है। जिले में कुल 517 मतदान केन्द्र है, जिसमें 191872 पुरूष, 209343 महिला तथा 7 अन्य मतदाताओं सहित कुल 431881 मतदाता हैं। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र का जेण्डर रेशो 938 तथा हरदा विधानसभा का 942 तथा हरदा जिले का लिंगानुपात 946 है। ई.पी. रेशो के मामले में टिमरनी विधानसभा क्षेत्र का ई.पी. रेशो 61.92 तथा हरदा विधानसभा का 62.36 तथा हरदा जिले का ई.पी. रेशो 62.14 है।