SBI Pashupalan Loan Yojana: अब किसानों को पशुपालन करने के लिए मिलेगा 10 लाख रुपए तक का लोन, जाने आवेदन प्रक्रिया
SBI Pashupalan Loan Yojana: केंद्र सरकार के द्वारा देश में पशुपालन के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए एवं किसानों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए एसबीआई पशुपालन लोन योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत देश के आर्थिक रूप से गरीब किसानों एवं पशुपालक को ₹1 लाख से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में यदि आप लोग भी इस योजना के तहत पशुपालन करने के लिए लोन की राशि प्राप्त करना चाहते हैं लेकिन आपके पास इस योजना संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से SBI Pashupalan Loan Yojana संबंधित जानकारी जैसे-इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास क्या-क्या पात्रता, आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए एवं आवेदन प्रक्रिया क्या है? इत्यादि विस्तार पूर्वक प्रदान कर रहे हैं इसलिए आप लोग इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
Objective of SBI Pashupalan Loan Yojana
भारतीय स्टेट बैंक एवं केंद्र सरकार के सहयोग से शुरू किया गया एसबीआई पशुपालन लोन योजना का मुख्य उद्देश्य देश के किसानों को पशुपालन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। जैसे कि आप लोगों को पता है देश में कई ऐसे किसान है जो आर्थिक रूप से काफी गरीब है जिसके कारण वह पशु खरीदने एवं पशुओं को रखने की व्यवस्था करने में असमर्थ होते हैं। इसी प्रकार का समस्या का समाधान करने के लिए सरकार इस योजना के तहत किसानों को लोन उपलब्ध करा रही है।
Benefits of SBI Pashupalan Loan Yojana
- किसान एवं पशुपालक 1 लाख रुपया से लेकर 10 लख रुपए तक का लोन ले सकते हैं
- इस योजना के तहत6 लाख रुपया तक का लोन लेने पर किसानों को किसी प्रकार का गारंटी देने की जरूरत नहीं है बल्कि उससे अधिक राशि लेने पर आपको गारंटी देना आवश्यक है
- यहां पर ब्याज की दर काफी कम है
- इस योजना के तहत आवेदन करने पर 24 घंटे के अंदर लोन का राशि किसने के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
- इस योजना के माध्यम से किसानों को पशुपालन व्यवसाय शुरू करने में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है
Eligibility of SBI Pashupalan Loan Yojana
- इस योजना का लाभ लेने के लिए भारत देश का नागरिक होना चाहिए।
- किसान के पास पहले से कुछ पशु होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास पशुपालन व्यवसाय संबंधित ज्ञान होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक किसान को किसी बैंक के द्वारा डिफाल्टर घोषित नहीं होना चाहिए।
Required documents of SBI Pashupalan Loan Yojana
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- पैन कार्ड
- जमीन संबंधित दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर (आधार कार्ड के साथ लिंक होना चाहिए)
How to Apply SBI Pashupalan Loan Yojana
- सबसे पहले किसानों को नजदीकी एसबीआई बैंक ब्रांच में जाना होगा।
- वहां पर आप योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे
- अब आपको वहां पर आवेदन पत्र प्राप्त होगा
- जो भी जानकारी मांगी जाएगी उसका विवरण देंगे
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज को आवेदन फार्म के साथ अटैच करना होगा।
- इसके बाद आवेदन फार्म को बैंक ब्रांच में जमा कर देना होगा।
- इसके बाद आवेदन फार्म बैंक के अधिकारी के द्वारा वेरिफिकेशन किया जाएगा
- यदि आप लोग इस योजना के लिए पात्र होंगे तो आपके बैंक अकाउंट में 24 घंटे के अंदर लोन का राशि ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े: PM Vishwakarma Yojana: कारीगरों को मिलेगा ₹15,000 का टूलकिट, पीएम विश्वकर्मा योजना में आई बड़ी…

