jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत भोपाल : VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां- मुख्यमंत्... मध्यप्रदेश में बढ़ी गर्मी, 30 अप्रैल तक स्कूलों की छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश मणिपुर में भड़की हिंसा, गोलीबारी में 3 की मौत जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न विश्व मलेरिया दिवस पर विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन स्लॉट बुकिंग की सुविधा 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई 2026 तक

Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, जल्द बढ़ेगी योजना की राशि, इस बार मिलेंगे इतने पैसे

Ladli Behna Yojana मध्य प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें हर महीने एक तय राशि महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाती है। अब इस योजना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार, अगले महीने से बहनों को मिलेगा वाली राशि में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संकेत दिया है कि आने वाली 19वीं किस्त में यह राशि बढ़ाई जा सकती है। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ और क्या बहनों को अब 3,000 रुपये हर महीने मिलने लगेंगे।

लाडली बहना योजना का उद्देश्य

लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इसके तहत, राज्य की 1.29 करोड़ से अधिक महिलाओं को हर महीने 1,250 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है।

बढ़ाई जा सकती है योजना की राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा कि लाडली बहनों के खातों में अगली किस्त के साथ राशि में बढ़ोतरी हो सकती है। अब तक महिलाओं को 1,250 रुपये प्रति माह मिल रहे थे, लेकिन सरकार का इरादा इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 3,000 रुपये तक ले जाने का है। मीडिया रिपोर्ट्स में भी यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 19वीं किस्त के साथ बहनों को 1,500 रुपये की राशि मिल सकती है। इस राशि में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे आगे जाकर यह राशि 3,000 रुपये तक पहुँच जाएगी।

क्या बहनों को हर महीने 3,000 रुपये मिलेंगे?

इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी, जिन्होंने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ धीरे-धीरे इस राशि को बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह तक ले जाने का वादा किया था। वर्तमान में, योजना के तहत 1,250 रुपये की राशि दी जा रही है, लेकिन कई बहनें इस उम्मीद में हैं कि जल्द ही उन्हें हर महीने 3,000 रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस दिशा में सकारात्मक संकेत दिए हैं और कहा है कि सरकार इस योजना की राशि को बढ़ाने पर विचार कर रही है।

- Install Android App -

अगली किस्त कब आएगी और कितना बढ़ सकता है

अब बहनों को इंतजार है अपनी 19वीं किस्त का, जो कि हर महीने की 1 तारीख से 10 तारीख के बीच उनके खातों में ट्रांसफर की जाती है। अनुमान है कि अगली किस्त में बहनों को 1,250 रुपये की बजाय 1,500 रुपये की राशि प्राप्त हो सकती है। अगर योजना की राशि में वृद्धि होती है, तो यह आने वाले समय में बहनों के लिए एक बड़ी राहत और खुशखबरी साबित होगी। योजना के अंतर्गत अगली किस्त आने वाले महीने की 10 तारीख को बहनों के खातों में जमा की जाएगी।

योजना से जुड़ी कुछ अहम जानकारियाँ

  • वर्तमान में प्रदेश की 1.29 करोड़ से अधिक महिलाएँ इस योजना का लाभ ले रही हैं।
  • फिलहाल, बहनों को हर महीने 1,250 रुपये मिल रहे हैं।
  • अगले महीने से यह राशि 1,500 रुपये तक बढ़ने की संभावना है, जो धीरे-धीरे 3,000 रुपये तक जा सकती है।

बहनों के लिए खुशखबरी

जिन बहनों को योजना की राशि में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार था, उनके लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि सरकार महिलाओं की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने के लिए इस योजना में निरंतर सुधार लाने पर विचार कर रही है।

यह भी पढ़े