jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

30 नवंबर शनिवार को बागेश्वर पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इंदौर आयेंगे! पण्डित धीरेन्द्र शास्त्री”रग रग हिंदू मेरा परिचय” विषय पर भाषण देंगे।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। शहर के लालबाग परिसर में आज से आज से 2 दिसंबर तक आध्यात्मिक सेवा मेला आयोजित किया जा रहा है इसी क्रम में 30 नवंबर को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को इंदौर आएंगे। वह “रग रग हिंदू मेरा परिचय” विषय पर अपनी बात रखेंगे।

हिन्दू एकता पदयात्रा जारी है।
अभी सनातन धर्म के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से पंडित धीरेंद्र शास्त्री सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल होकर हजार लोगों के साथ चल रहे हैं। यह पदयात्रा 21 नवंबर को बागेश्वर धाम से शुरू होकर 29 नवंबर को ओरछा धाम में पूर्ण होगी। यह पदयात्रा करीब 160 किलोमीटर लंबी बताई जा रही है।

आध्यात्मिक मेला में नारी शक्ति थीम।
लाल बाग परिसर मेले में देवी अहिल्याबाई होल्कर पर आधारित नृत्य नाटिका का आयोजन होगा यहां पर मालवा और निर्माण संस्तुतियों पर विशेष कार्यक्रम भी होंगे इस पूरे कार्यक्रम में नारी शक्ति विषय पर तैयारी की जा रही है लाल लाल बाग परिसर के मुख्य द्वार पर भारत माता लोकमाता देवी अहिल्याबाई महारानी लक्ष्मीबाई मीराबाई के चित्रों को प्रमुखता दी गई है।

- Install Android App -

एक हजार से अधिक स्वयंसेवक
मेले में 300 कार्यकर्ता और 1000 स्वयंसेवक पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था को संभालेंगे 5 दिन के कार्यक्रम में 500 शिक्षकों का बंधन 1000 विद्यार्थियो द्वारा गुरु पूजन किया जाएगा।

फूड जोन मे मिलेंगे स्वादिष्ट भोजन।
खानपान के शौकीनों के लिए फूड जोन बनाया जा रहा है जहां पर स्टाल लगाए जाएंगे जिम दाल पकवान मसाला डोसा दही बड़े बड़ा पाव दूध जलेबी पोहा कटलेट दाल पनिया लिट्टी चोखा और देसी घी से निर्मित कचोरी आदि के स्टाल भी लगाए जाएंगे बताया जा रहा है।

एक लाख से ज्यादा श्रोता होंगे।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सुनने करीब एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ मौजूद होने की संभावना है इसको देखते विशेष प्रकार से सुरक्षा की व्यवस्थाएं बनाई गई है।