jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

हंडिया : वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष बने पुरुषोत्तम तिवारी ! वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया पेंशनर्स दिवस ! 

हंडिया।वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील शाखा हंडिया द्वारा आज जय भोले खत्री मैरिज गार्डन में पेंशन दिवस मनाया गया।

पेंशन दिवस प्रदेश मीडिया प्रभारी आरबी सगर के नेतृत्व में मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच लखनलाल भिलाला,उप-सरपंच शरण तिवारी रहे।इस दौरान 75 वर्षीय बुजुर्गों पेंशनर्स को गर्म शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

- Install Android App -

इस दौरान वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पीसी पोर्ते ने हंडिया तहसील ईकाई का गठन करते हुए पुरुषोत्तम तिवारी को हंडिया तहसील अध्यक्ष,प्रताप सिंह खत्री को उपाध्यक्ष,गोपाल प्रसाद चंदेल को सचिव एवं कोषाध्यक्ष के रूप रमेश कुमार वर्मा को नियुक्त किया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी आरबी सगर ने पेंशनर्स डे की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 17 दिसंबर 1982 को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला दिया था कि पेंशन की गई सेवा के एवज में दी जाने वाली राशि कमाई हुई जायदाद है।इसलिए पेंशन दिवस को सम्मान दिवस तथा अधिकार दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है।इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी आरबी सगर,प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मुकाती,संभागीय उपाध्यक्ष एनपी गौर,संभागीय सचिव रमेश मर्शकोले,संभागीय कोषाध्यक्ष हरिराम मंडराई,हरदा तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र बांके,टिमरनी तहसील अध्यक्ष उमेश सिंह चौहान,हरदा उपाध्यक्ष अनिल पाटिल, वरिष्ठ समाजसेवी अवंतिका प्रशाद तिवारी, सरपंच लखनलाल भिलाला,उप सरपंच शरण तिवारी, गोपाल प्रसाद चंदेल,प्रताप सिंह खत्री,आरबी विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद थे