jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

हरदा: इलाज में लापरवाही 21 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश, डॉक्टर भरत काटकर को जेल भेजो, जेल भेजो , SP कलेक्टर कार्यालय पहुंचे परिजन, कार्यवाही की मांग सौंपा ज्ञापन! देखे वीडियो।

हरदा। शहर के डॉ भरत काटकर द्वारा जलोदा निवासी युवक अर्जुन का अपेंडिक्स का गलत तरीके से ऑपरेशन करने का आरोप परिजनों ने लगाया था। इतना ही नहीं युवक आपरेशन के दो माह तक जिंदगी मौत के बीच भोपाल के एक अस्पताल में जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ता रहा। और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।आज बड़ी संख्या में मृतक के परिजन सहित ग्रामीण हरदा एसपी और कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

परिजनों ने डॉक्टर भरत काटकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। और कड़ी कार्यवाही की मांग की।परिजनो ने हरदा एसपी और कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन ADM हरदा को दिया है।

तीन दिन में कार्यवाही नहीं हुई तो एसपी कार्यालय और भरत काटकर के क्लिनिक के सामने करेंगे। आंदोलन

मीडिया से चर्चा करते हुए।मृतक युवक के चाचा प्रोफेसर सुनील कुमार ने कहा कि अगर प्रशासन ने तीन दिन के अंदर काटकर के ऊपर fir दर्ज, और क्लिनिक सील और जेल नहीं भेजा समस्त सामाजिक संगठन की और उम्र आंदोलन करेगे।

ज्ञापन में क्या लिखा

- Install Android App -

जिला कलेक्टर एसपी को लिखे पत्र में क्या लिखा है।

प्रति
श्रीमान कलेक्टर
महोदय जिला हरदा

उपरोक्त विषयांतर्गत निवेदन है कि संतोष धुराये जो की ग्राम जलोदा तहसील टिमरनी जिला हरदा का रहने वाला हूं, मेरे पुत्र अर्जुन का डॉक्टर भरत काटकर द्वारा 17 सितंबर को गलत तरीके से ऑपरेशन किया गया था. आराम न लगने के कारण में अपने पुत्र को 15 अक्टूबर को भोपाल एम्स ले गया जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे भर्ती किया गया, लगभग 2 महीने इलाज के दौरान 9 दिसंबर को मेरे पुत्र अर्जुन का देहांत हो गया, भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने भी 24 नवंबर को दोबारा मेरे पुत्र का ऑपरेशन किया था, भोपाल एम्स
के डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान पाया कि डॉक्टर भरत काटकर ने अर्जुन का गलत तरीके से ऑपरेशन किया था उसने आंतों को ओवरलेप कर दिया था तथा एब्डोमेन पार्ट को गलत तरीके से कट किया था। डॉ भरत काटकर ने मेरे छोटे भाई प्रोफेसर सुनील कुमार से भी लगभग 6 मिनट तक गाली-गलौच की थी, जिसका ऑडियो मेरे पास उपलब्ध है।
अतः कलेक्टर महोदय जी से निवेदन है कि डॉक्टर भरत काटकर का क्लीनिक सील किया जाए उसका लाइसेंस रद्द किया जाए तथा उस पर F.I.R कर उसे जेल में डाला जाए।
अगले तीन दिन में उचित कार्यवाही न होने पर हम एसपी ऑफिस की और कूच करेंगे।

प्रार्थी
संतोष धुराये

 

हरदा: जिंदगी की जंग हार गया अर्जुन : भोपाल एम्स में इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर काटकर पर लगाया था गलत इलाज का आरोप