सीधी में नायब तहसीलदार रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया! काम कराने के बदले 25 हजार लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकडा
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सीधी।जिले मे एक और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। मामला शनिवार मझौली तहसील कार्यालय में लौकायुक्त की टीम की दबिश से हडकंप मच गया। लोकायुक्त 12 सदस्यीय टीम रीवा ने यहां पदस्थ नायब तहसीलदार को 25 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।
नामान्तरण के बदले मांगे 50 हजार
जिले के सरैहा ठोंगा निवासी प्रवेश शुक्ला द्वारा लोकायुक्त कार्यालय रीवा में लिखित शिकायत का आवेदन दिया था।
प्रवेश ने बताया कि जमीन के नामांतरण के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। बाद में 25 हजार में सौदा तय हुआ। लोकायुक्त ने उचित जांच का आश्वासन दिया।
जांच मे शिकायत को सही पाया
शिकायतकर्ता के आवेदन पर लोकायुक्त ने मामले की जांच की जिसमें पाया गया है नायाब तहसीलदार बाल्मीकि प्रसाद साकेत प्रभारी नायाब तहसीलदार 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।
लोकायुक्त ने नायब तहसीलदार को रंगे हाथों पकड़ा
लोकायुक्त ने शनिवार को जाल बिछाया, जैसे ही प्रवेश शुक्ला नायब तहसीलदार के शासकीय आवास में 25 हजार रुपये रिश्वत दे रहे थे। लोकायुक्त की टीम रंगे हाथ पकड़ लिया। जब्त की गई 50 नोट पांच-पांच सौ की है। टीम ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई किया है।

