jhankar
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026

सुश्री भारती किशोरी के मुखारबिंद से हो रही नानीबाई के मायरे की कथा

हरदा :- टंडन जी परिवार द्वारा सुश्री भारती किशोरी जी श्रीधाम वृन्दावन के मुखारबिन्द से सेठ हरिशंकर अग्रवाल मांगलिक भवन में नानी बाई रो मायरो का तीन दिवसीय कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का समय दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक किया जा रहा है। प्रथम दिवस कलश यात्रा निकाली गई।

उसके उपरांत सुश्री भारती जी ने कथा में बताया कि नानी बाई के यहां बेटी का जन्म हुआ तो ससुराल वालों ने तकलीफ देना प्रारंभ कर दिया। बेटी बड़ी हुई तो विवाह की बात हुई एवं लगन पत्रिका लिखाई। नानीबाई के ससुराल में सभी रिश्तेदारों को बुलाने की बात हुई परंतु नरसी मेहता जो नानीबाई के पिता थे उनको नहीं बुलाने की बात हुई। क्योंकि वह गरीब थे उनकी गरीबी के कारण नहीं बुलाया जा रहा था।

- Install Android App -

परिवार के बड़ो के हस्तक्षेप एवं परामर्श से नरसी मेहता की पत्रिका लिखा गई । यह बात जब नानीबाई की सासू चिढ़ते हुए बड़बड़ाने लगी और बोली नरसी मेहता के यहां पत्रिका जा रही है। नानीबाई की दादी सासू ने पूछां की क्या हुआ बहू , तो बहू ने गुस्से में कहा कि नरसी मेहता की पत्रिका लिखा गई है।

तब दादी सास ने बहू से कहा जा कागज एवं कलम लेकर आ साथ ही लिखने वाले को भी बुला ला जो चिट्ठी लिख सकें। उस चिट्ठी में इतना मायरा लिख दो की नरसी मेहता के लिए लाना मुश्किल हो जाये और लिख दे कि यदि मायरो नहीं ला पाए तो बिल्कुल मत आना । मायरा लिखवाने में सभी सासू एवं ननंदो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । मायरे की लिस्ट देख नानी बाई के आंखों में आसूं आ गये।