jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

युवक युवती को निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने वाले बदमाश आए पुलिस के चंगुल में ! वीडियो बनाकर की थी रुपयों की मांग नही मिलने पर किया वीडियो वायरल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रीवा। विगत दिनो शहर के पिकनिक स्पॉट पर युवक-युवती को निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने मार पीट कर रुपए छीनने वाले तीन बदमाशों को सिरमौर पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार सुबह उन्हें सिरमौर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

रुपयो के लालच मे किया ये काम

- Install Android App -

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उस दिन वे नशे में थे और कपल को पत्थर के पीछे देखकर उन्हे डरा कर 5 हजार मिलने पर और लालच आ गया। इसलिए उन्होंने लड़की का बिना कपड़ों वाला वीडियो बना लिया।उन्हें छोड़ने के बाद उनसे और रुपयों की डिमांड की। फोन पर लगातार उन्हें डराया-धमकया। रुपए नहीं मिले, तो वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 354,354-क 354-1,392,341,506,66-ई,67-ए की धाराओं में केस दर्ज किया किया है।आरोपियों कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह है पूरा घटनाक्रम

पीड़िता ने पुलिस को बताया करीब 6 माह पूर्व अपने दोस्त के साथ पूर्वा वाटरफॉल घूमने गई थी। जहां एकांत में बैठकर कुछ बातें कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तीन बदमाश आ पहुंचे।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने हमारे साथ बदतमीजी शुरू कर दी, फिर हमें कपड़े उतारने के लिए फोर्स किया। चट्टान के पीछे ले जाकर जबरन हमारे कपड़े उतरवाए। वे लगातार वीडियो बना रहे थे।एसपी विवेक सिंह ने बताया कि मामले में शारदा पिता राममिलन केवट निवासी ग्राम दुलहरा, मुकेश पिता शिवनंदन केवट निवासी ग्राम दुलहरा, संजय विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा निवासी ग्राम क्योटी को गिरफ्तार कर लिया है। नीरू विश्वकर्मा फरार है।