jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

हरदा जल महोत्सव’’ 25 दिसंबर: जोगा व तेली की सराय में पर्यटन प्रोत्साहन गतिविधियां आयोजित होंगी

हरदा / हरदा जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा ‘‘हरदा जल महोत्सव’’ 25 दिसम्बर से आयोजित होगा। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत ग्राम जोगा में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। इसके अलावा तेली की सराय में पर्यटकों के मनोरंजन के लिये रैफलिंग एवं जिपलाइन गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। उन्होने बताया कि जोगा में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां प्रातः 10 बजे से शुरू होंगी।

जोगा में वाटर स्पोर्ट्स व बोट रेस के साथ-साथ लाइव म्यूजिक, फन जोन व व्यंजन मेला भी आयोजित किया गया है। जोगा में पर्यटकों के मनोरंजन के लिये बनाना राइड, बम्पर राइड जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जायेंगी। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि ‘‘हरदा जल महोत्सव’’ के लिये अधिकारी कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं आम नागरिकों को जोगा ले जाने के लिये बसों की व्यवस्था की गई है। ये बसें जी.पी. मॉल परिसर से प्रातः 8 बजे रवाना होंगी।

 

- Install Android App -

हरदा: सभी अधिकारी अपने दायित्वों को शतप्रतिशत गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें! ‘‘दिशा’’ की बैठक में केन्द्रीय मंत्री श्री उइके ने दिये निर्देश