ब्रेकिंग
हरदा: आयुष विभाग द्वारा आयोजित किए गए आयुष्मान आरोग्य शिविर हरदा: कृषि विशेषज्ञों ने खेतो में पहुंचकर  किसानों को दी सलाह हंडिया: टी आई कवरेती की कार्यवाही से शराब माफियाओं में मचा हड़कंप, फिर लगभग 60 हजार कीमत की अवैध शर... हंडिया:  मकर संक्रांति पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई नर्मदा में डुबकी!दान पुण्य कर मांगी सुख समृद्धि... हरदा: स्वदेशी मेले की अनुमति निरस्त की जाएं! कांग्रेस नेताओ ने कलेक्टर से की मांग! Harda: पतंग उड़ाकर और तिल के लड्डू वितरित कर मनाई मकर संक्रांति Harda blast: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को दी 15-15 लाख की मदद शिवपुर में कतिया समाज युवा संगठन का शपथग्रहण समारोह हुआ संपन्न वर्ष 2025 का आज पहला अमृत स्नान: लाखो साधु संतों सहित लाखो श्रद्धालुओं ने मां गंगा में लगाई आस्था की... हरदा: नपा अध्यक्ष और सीएमओ का तानाशाही रवैया: विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश: रोचलानी

दिल्ली मे सर्द हवाओ के बीच हुई बारिश,रोड पर लगा जाम!  अगले एक सप्ताह रहेगा बहुत सर्द मौसम

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली।शहर और उससे लगे आस पास के क्षेत्र में घना कोहरा काफी दिनॉ से बना हुआ है। वही मंगलवार शाम को ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई जिससे तापमान में गिरावट आई और ठंड बढ़ गई। नोएडा गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगे भी बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

बारिश से सड़क पर लगा जाम

दिल्ली में बारिश के कारण कई जगहों पर जाम लगा हुआ है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। ऑफिस के बाद घर के लिए निकले लोग जाम में फंस गए। जाम से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।

- Install Android App -

दिल्ली में न्यूनतम 9 डिग्री तापमान

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 8 दिनो तक रहेगा सर्द,बूंदाबांदी का मौसम

Imd की रिपोर्ट के अनुसार अगले एक सप्ताह तक क्षेत्र मे बारिश और कोहरे का मौसम रहने वाला है। बुधवार को घने कोहरा, बृहस्पतिवार को बादल और हल्की बारिश, शुक्रवार शनिवार को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।