jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

हरदा: जिला स्तरीय युवा उत्सव आज

हरदा / जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में आयोजित किया जायेगा। जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि ने बताया कि युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष के युवा हिस्सा ले सकेंगे। युवा उत्सव के तहत जिला स्तर पर विज्ञान मेला एकल, समूह लोक नृत्य, समूह लोक गायन, कविता लेखन, भाषण, पेंटिंग, कहानी लेखन का आयोजन किया जायेगा।

- Install Android App -

इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का पंजीयन खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा किया जाएगा। युवा उत्सव के दौरान पंच प्राण विषय पर कहानी लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता भी होगी। विज्ञान मेले में प्रतिभागियों द्वारा विज्ञान संबंधित मॉडल बनाए जायेंगे। जिला खेल अधिकारी सुश्री पटेल ने बताया कि युवा उत्सव में विजेता उप विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, शील्ड एवं नगद पुरस्कार के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार राशि विजेताओं के बैंक खाते में जमा की जाएगी। इस प्रतियोगिता में चयनित प्रथम विजेता को नर्मदापुरम में आयोजित होने वाले संभाग स्तर युवा उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा।