jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

हरदा – मां-बहनों से मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज, जमानती मामला, मेडिकल रिपोर्ट में आईं सामान्य चोटें ,पीड़ित मां बहन क्या बोली देखे वीडियो

हरदा । गुरुवार की शाम गोविंद कुंज में बहनों व मां के साथ मारपीट मामले में कितिन अग्रवाल पर सिविल लाइन थाना में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। फिलहाल इस मामले में काउंटर केस दर्ज होने की कोई सूचना नहीं है। इस मामले में कितिन अग्रवाल ने कोई भी बयान देने से इनकार किया है। मिली जानकारी में पारिवारिक मामले में भवन को लेकर माननीय उच्च न्यायालय से स्टे मिला हुआ है।

 

◆क्या है एफआईआर – देखिए एफआईआर की कॉपी

पुलिस की जांच में आना चाहिए ये तथ्य

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में कितिन अग्रवाल बड़ी बहन पर किताब से वार करते दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में मां के फर्श पर सहारा लेकर उठते हुए दृश्य हैं।

पुलिस द्वारा जांच में गोविंद कुंज स्थित घर मे सीसीटीवी के फुटेज लिए जाने चाहिए, जिससे ये पता चल सके कि आखिर मामला क्या है।

- Install Android App -

बहन के बयान के मुताबिक कितिन द्वारा जान से मारने की धमकी के दौरान खंजर साथ मे होना बताया गया है।  मालूम हो, वायरल वीडियो में खंजर दिखाई नहीं दिया है।

कितिन द्वारा बड़ी बहन श्वेता मित्तल के साथ मारपीट करने व माँ को गिराने संबंधी बयानों के प्रकाश में पुलिस ने क्या जांच की। मेडिकल (mlc) की रिपोर्ट में चोट सामान्य है, तो फिर किस हथियार का इस्तेमाल किया गया। ये प्रश्न अनुत्तरित हैं।

श्वेता मित्तल ने मीडिया को बताया कि मुझे किताब से मारा गया । वहीं प्रियंका लढा ने कहा कि मुझे कितिन द्वारा खंजर दिखा कर धमकी दी गयी है। प्रियंका ने  टूटा बल्ला दिखाते हुए कहा कि मच्छर मारने वाले बल्ले से हमला किया गया जिससे बल्ला टूट गया।  श्वेता मित्तल ने मीडिया को बताया कि हमने मां के बचाव के लिए कितिन को मारा।  जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना में कोई काउंटर केस दर्ज नहीं किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी में, सिविल लाइन पुलिस द्वारा गोविंद कुंज स्थित घर की कोई जांच नहीं की गयी है।

मीडिया को पीड़ितों ने ये दिए बयान सिविल लाइन टी आई भी क्या बोले (देखिए वीडियो)

https://youtu.be/iA4r1bEUURo?si=x6YAc47CAoFpmij4

 

◆ जिला अस्पताल के डॉक्टर बोले-  

जिला अस्पताल के जांच अधिकारी डॉक्टर रिंगेश कलोसे ने मकड़ाई को बताया कि मेडिकल जांच की गई। मामूली चोट और हल्की सूजन थी।