हरदा, सरस्वती विद्या मंदिर, सीबीएसई इंदौर रोड़ विद्यालय परिसर में विद्यालय का वार्षिकोत्सव ” *संस्कृति के रंग भारत के संग*”
सानंद संपन्न हुआ। अतिथिगण को मुख्य द्वार से रंगमंच पांडाल की ओर विद्यालय के घोष द्वारा लाया गया। विद्यालय के भैया बहनों द्वारा पंडाल के द्वार पर पुष्प वर्षा कर एवं बैच लगाकर अतिथियों का प्रथम स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मंच पर विराजमान – मुख्य अतिथि कमल जी पटेल पूर्व कृषि मंत्री मध्य प्रदेश शासन, कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय जगदीश जी टांक, विशिष्ट अतिथि आदरणीय सुजीत जी शर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
संस्कृति के रंग भारत के संग के अंतर्गत विद्यालय के भैया बहनों ने संस्कृति के विविध रंगों को अपने नृत्य एवं नाटकों के साथ प्रस्तुत कर दर्शक दीर्घा में बैठे अभिभावक माता-पिता एवं गणमान्य नागरिकों को रोमांचित किया।
जिसके अंतर्गत गणेश वंदना, शिव तांडव, जल संरक्षण आधारित नृत्य, वेद उपनिषद के प्रकांड विद्वान महर्षि अष्टावक्र और आचार्य बंदी के मध्य शास्त्रार्थ के दृश्य को उद्घाटित करता एकांकी नाटक, भगवा रंग के महत्व को दर्शाता नृत्य जिसमें भगवान राम, लक्ष्मण माता सीता, बजरंगबली के दृश्य संवाद,गुजराती गरबा नृत्य, बंगाल राज्य का माता महाकाली की नृत्य आरती, श्रीकृष्ण रासलीला अंत में सभी महापुरुषों देवी देवताओं की उपस्थिति में आरती कुंज बिहारी की आरती करके सभी अतिथियों ने महाआरती करके कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन का वाचन समिति के व्यवस्थापक आलोक जी जैन ने किया, अतिथि परिचय विद्यालय के प्राचार्य विनय शर्मा जी ने कराया, कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की बहन सिद्धि सोनी, बहन रश्मि विश्नोई, बहन लक्ष्मी विश्नोई ने किया।

