jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा पुरम जिले का पहला मामला :  खेत में आग लगाने व जान से मारने की धमकी देने वाले पर ,  हरदा : कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया खेत में खड़ी फसल में आग लगाई दी जान से मारने की धमकी , शिवपुर पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ विभिन्न ध... हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 मार्च को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में होंगे शामिल हरदा : नरवाई जलाने पर प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही, 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया हरदा : इंदौर, उज्जैन, भोपाल व नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से होगी गेहूँ खरीदी हरदा : विद्यार्थियों से संवाद कर अग्निवीर भर्ती के लिए किया प्रेरित हरदा : जल महोत्सव गांव का उत्सव के तहत ग्राम नयापुरा में कार्यक्रम सम्पन्न हरदा : अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खिरकिया : शासकीय महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

फसल बीमा योजना के तहत अब किसान भाई 10 जनवरी तक करा सकेंगे बीमा

हरदा / म.प्र. शासन द्वारा रबी वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल बीमा कराने से वंचित किसानों के लिये बीमा करवाने की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। अब किसान भाई 10 जनवरी तक अपनी फसल का बीमा करा सकेंगे। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री संजय यादव ने किसानों से अनुरोध किया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी वर्ष 2024 में आपके द्वारा लगाई जा रही फसल का बीमा अवश्य करायें।

- Install Android App -

अऋणी, बटाईदार व डिफाल्टर किसान अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ऋण पुस्तिका, बुवाई प्रमाण पत्र के साथ संबंधित बैंक जहाँ आपका बचत खाता हो या सीएससी सेंटर के माध्यम से अपनी फसल का बीमा अवश्य करवाएं। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्राकृतिक आपदा जैसे जलभराव, ओलावृष्टि, भूस्खलन, प्राकृतिक आग आदि से क्षति होने पर क्षतिपूर्ति दावा राशि का लाभ किसानों को मिल सकेगा।

उप संचालक श्री यादव ने बताया कि हरदा जिले में गेहूं, चना और सरसों फसल अधिसूचित है। किसानों को फसल बीमा के लिये गेहूं 675 रुपये, चना 594 रूपये एवं सरसों 510 रूपये प्रति हैक्टेयर प्रीमियम राशि देना होगा। किसान भाई फसल बीमा संबंधी अधिक जानकारी के लिए नजदीकी कृषि विभाग के अधिकारी एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते है या भारत सरकार के कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 14447, पीएमएफबीवाई वॉट्सएप बॉट नंबर $91 7065514447 या क्रॉप इन्श्योरेंस एप या कृषक एप पर भी संपर्क कर सकते हैं।