ठग का कारनामा: मृत व्यक्ति ने मेसेज कर हाल चाल पूछा और 30 हजार की डिमांड की! ग्वालियर में आया एक अनोखा मामला
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर।शहर मे एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया जहां एक आधिकारी को फोन पर मेसेज से पहले हाल चाल पूछा गया और उनसे रुपयों की मांग की गई।जिस व्यक्ति ने मांग की उनकी 4 साल पहले मौत हो गई।
अधिकारी समझ गए की कोई उनसे ठगी कर रहा है,और वे सावधान हो गए और ठगी से बच गए।
ग्वालियर में पदस्थ एक राजस्व अधिकारी के होश उस समय उड़ गए जब उनके मोबाइल पर एक ऐसे व्हाट्स एप नंबर का मैसेज आया जो अब दुनिया में नहीं है, उन्हें लगा ये नंबर अभी मौजूद होगा तो मैसेज आ गया होगा, ये नंबर था पूर्व SDM राघवेन्द्र पाण्डेय का जिनकी मृत्यु कोरोना काल में हो गई थी।
हालचाल पूछे फिर मांगे 30 हजार रुपये
मैसेज करने वाले ने पहले हाल चाल पूछे, फिर उसने अपनी असली चाल चली फिर साइबर ठग ने ग्वालियर में पदस्थ SLR (अधीक्षक भू अभिलेख विभाग) रविनंदन तिवारी से पैसों की डिमांड शुरू कर दी, मैसेज भेजने वाले ने 30 हजार रुपये मांगे और जल्दी वापस करने की बात कही।
ठगी से बच गए राजस्व अधिकारी
रवि नंदन तिवारी को समझते देर नहीं लगी कि कोई उनके साथ ठगी की कोशिश कर रहा है क्योंकि उन्हें मालूम था कि SDM राघवेन्द्र पाण्डेय की मृत्यु हो चुकी है वो पैसों की डिमांड कैसे कर सकते हैं? उन्होंने बहाना बनाया और फिर चैट को वायरल कर दिया। राजस्व अधिकारी तिवारी ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी, उन्होंने कहा कि वे साइबर सेल में इसकी शिकायत कर रहे हैं, SLR रवि नंदन तिवारी ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगों से सावधान रहे और उनसे बात करते समय होश और समझदारी से का

