jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

हरदा जिले के महेन्द्रगाँव में जागरूकता शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को किया जागरूक! 

सायबर, महिला संबंधि अपराध, यातायात जागरूकता , नशा मुक्त समाज विषयों पर किया जागरूक

सिराली। महेंद्रगांव: जिले में अपराधों की रोकथाम एवं उन प्रभावी कार्यवाही हेतु जिले के नागरिकों को नये नये अपराधों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है । इसी उद्देश्य से जिला हरदा में जागरूकता अभियान संचालित किये जा रहै है । पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे के नेतृत्व में सिराली थाना अंतर्गत महेन्द्रगाँव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण शिविर में सायबर अपराध पर चर्चा करते हुए एसपी हरदा ने बताया कि आजकल इंटरनेट के माध्यम से सायबर अपराधों का खतरा बढ़ गया है ।

उन्होंने बताया कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी , बैक डिटेल, तथा ओटीपी न देकर आप धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, ठगी जैसे अपराधों से बचा जा सकता है साथ ही उन्होने बताया की आजकल ऑन लाईन गिरफ्तारी के कैसे बढे है ओर ऑन लाईन पुलिस द्वारा किसी भी अपराध में ऑनलाईन गिरफ्तारी नही की जाती है । इसी प्रकार से नकली पुलिस का कॉल आने पर शीघ्र ही जिला पुलिस अथवा थाने से संपर्क करें ।

महिला संबंधित अपराध पर एएसपी हरदा ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुये कहा कि यादि महिला से संबंधित किसी प्रकार की घटना जैसे छेड़छाड़ ,घरेलू हिंसा तथा अन्य अव्यवहारिक घटना होने पर तुरंत अपने अधिकारो का उपयोग करते हुये पुलिस से संपर्क करें ।

- Install Android App -

यातायात जागरूकता के तहत थाना प्रभारी यातायात द्वारा यातायात नियमों की जानकारी देते हुये हेलमेट ,एवं सीटबेल्ट का उपयोग करने की समझाईश दी साथ ही ड्रायविंग लायसेंस, वाहन का बीमा , रजिस्ट्रेशन अन्य दस्तावेज रखने की सलाह दी गई । उन्होने बताया की सड़क दुर्घटना से बचने के लिये यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है । भारत सरकार द्वरा चलाई जा रही गुड सेमेरिटन योजना जिसमें जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचा कर 5000/- रूपये की राशि ईनाम स्वरूप पायी जा सकती है की जानकारी देते हुये सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने के लिये प्रेरित किया ।

नशा खोरी के मुद्दे पर एनजीओ. प्रमुख ने बताया कि नशे का प्रभाव न केवल स्वास्थ्य पर होता है, बल्कि यह अपराधों को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने नशे से बचने के उपायों पर चर्चा की और ग्रामवासियों से नशा मुक्त समाज बनाने की अपील की ।

ग्राम रक्षा समिति की भूमिका पर चर्चा करते हुये बताया कि ग्राम रक्षा समितियां ग्रामों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सुरक्षा में सहयोग दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।

जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे , अति. पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति राजेश्वरी महोविया , डीएसपी. सायबर सेल अरूणा सिंह, थाना सिराली प्रभारी निकिता विल्सन , यातायात प्रभारी संदीप सुनेश, रनि. रजनी गुर्जर, ग्राम सरपंच छाया गौर, जनपद सदस्य मनीषा गौर ,ग्राम शिक्षक कमलेश गौर, नीरज गुर्जर प्रयास सामाजिक न्याय संस्था उपस्थित रहे ।