jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

Harda news: 94194 लाड़ली बहनों के खाते में 11.47 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की

हरदा / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले के कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं सिलेंडर रीफिलिंग के लिए हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को 1553 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की।

इसी कार्यक्रम में उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 335 करोड़ रूपये की राशि भी अंतरित की। इस अवसर पर हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान शाजापुर के कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में हरदा विधायक डॉ. आर. के. दोगने, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारतीय राजू कमेड़िया, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, पार्षद श्रीमती बिन्दु गुर्जर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री संजय त्रिपाठी सहित लाड़ली बहनें और विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। विधायक डॉ. दोगने ने कहा कि रेवा शक्ति अभियान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें, जिससे लड़कियों के लिंगानुपात में वृद्धि हो सके और उन्होंने रेवा शक्ति अभियान के लिए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। उन्होने सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि बेटियां किसी भी स्थिति में लड़कों से कम नहीं है। उन्होने सभी को मकर संक्राति पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया ने सभी लाड़ली बहनों को मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने रेवा शक्ति अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी स्थिति में कम नहीं है वो भी लड़कों की तरह हर फील्ड में आगे है। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया ने कहा कि लड़का लड़की में कोई अंतर नहीं है, सभी एक समान है। उन्होने सभी से रेवा शक्ति अभियान में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने रेवा शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी एवं उसके लाभ भी बताए।

- Install Android App -

हरदा जिले की 94194 लाड़ली बहनें हुई लाभान्वित

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से जिले की 94194 लाड़ली बहनों के खाते में आज 11.47 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई है। इनमें जनपद पंचायत हरदा की 23931, जनपद पंचायत खिरकिया की 23123, जनपद पंचायत टिमरनी की 26139, नगर पालिका परिषद हरदा की 11736, नगर परिषद खिरकिया की 3569, नगर परिषद सिराली की 2317 तथा नगर परिषद टिमरनी की 3379 बहनें शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

लाड़ली बहनों ने उड़ाई पतंग, कठपुतली और नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता के लिए कठपुतली एवं नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इस अवसर पर सभी लाड़ली बहनों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया के साथ पतंग भी उड़ाई। कार्यक्रम में मकर संक्रांति पर्व पर महिलाओं को तिल, गुड़ के लड्डू का वितरण भी किया गया।