jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्... हंडिया : 41वें वर्ष में प्रवेश कर रही मां नर्मदा पंचकोशी पदयात्रा, गुरुदेव डॉ. रविंद्र भारती चौरे का... MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे

देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों में बड़ी कटौती

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 दिल्ली़ । देश भर के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। नई दरें 1 अगस्त 2026 से लागू हो गई हैं।

इस कटौती से उन कारोबारियों को सीधा फायदा होगा जिनका रोजाना का काम कमर्शियल गैस सिलेंडर पर निर्भर करता है।

दिल्ली और कोलकाता में कितनी कम हुई कीमत

तेल कंपनियों द्वारा जारी नई दरों के अनुसार:

– दिल्ली : 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर 202 रुपये सस्ता होकर 2,930 रुपये से घटकर 2,728 रुपये का हो गया है।

कोलकाता : यहां 209 रुपये की कटौती के बाद सिलेंडर की कीमत 3,081.50 रुपये से घटकर 2,872.50 रुपये हो गई है।

- Install Android App -

अन्य महानगरों मुंबई और चेन्नई की अगस्त महीने की नई दरें अभी जारी नहीं की गई हैं। जुलाई में मुंबई में कीमत 2,885.50 रुपये और चेन्नई में 3,106 रुपये थी।

घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

राहत की बात यह है कि कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होने के बावजूद घरेलू 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जून 2026 से दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में मिल रहा है।

कारोबारियों को मिलेगा सीधा लाभ

विशेषज्ञों का मानना है कि कमर्शियल गैस सस्ती होने से रेस्टोरेंट, होटल, बेकरी और ढाबा जैसे संस्थानों के संचालन की लागत कम होगी। इससे महंगाई पर भी कुछ हद तक लगाम लग सकती है क्योंकि खाद्य पदार्थों की लागत घटने से मेन्यू की कीमतों पर असर पड़ने की उम्मीद है।

तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं।