jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा पुरम जिले का पहला मामला :  खेत में आग लगाने व जान से मारने की धमकी देने वाले पर ,  हरदा : कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया खेत में खड़ी फसल में आग लगाई दी जान से मारने की धमकी , शिवपुर पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ विभिन्न ध... हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 मार्च को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में होंगे शामिल हरदा : नरवाई जलाने पर प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही, 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया हरदा : इंदौर, उज्जैन, भोपाल व नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से होगी गेहूँ खरीदी हरदा : विद्यार्थियों से संवाद कर अग्निवीर भर्ती के लिए किया प्रेरित हरदा : जल महोत्सव गांव का उत्सव के तहत ग्राम नयापुरा में कार्यक्रम सम्पन्न हरदा : अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खिरकिया : शासकीय महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

हद कर दी आपने: जिले की हंडिया ग्राम पंचायत में चल रहे फर्जी जॉब कार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर चला रहा परिवार सहित करीबियों के फर्जी जॉब कार्ड,रोजगार सहायक बोले ऑपरेटर और सरपंच उपसरपंच करते है काम!

हंडिया: जिले की हंडिया ग्राम पंचायत भगवान भरोसे चल रही है। जो चुनकर आए जनप्रतिनिधि और शासकीय सेवकों को छोड़कर पंचायत का एक ऑपरेटर लंबे समय से चला रहा है। शीर्षक पढ़कर हैरान मत होइए लेकिन ये सच है।

ग्राम पंचायत का ऑपरेटर आयुष तिवारी लंबे समय से ऑपरेटर का काम करते आ रहे है। लेकिन किस प्रकार अमानत में ख़यानत कर शासकीय राशि की हेराफेरी की जाती है। इस काम में वो मास्टर माइंड है।

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में पदस्थ आपरेटर ने तो सचिव और रोजगार सहायक को भी पीछे छोड़ दिया। और बीते तीन सालों में लगातार फर्जी जॉब कार्ड लगाकर लाखों रुपए शासन के खाते से आहरण कर शासन को चुना लगा चुके हैं।

मनरेगा में ऐसा किया फर्जीवाड़ा

मिली जानकारी के अनुसार हंडिया में ऑपरेटर से स्वयं के परिवार के पूरे सदस्यों के जॉबकार्ड चलाए। जिन कार्यों में जॉब कार्ड चलाए गए। वहां की अगर जांच की जाए तो मौके पर कुछ भी काम नहीं हुआ। वही कुछ करीबियों के जॉब कार्ड भी चलाएं गए है। जो संपन्न घरानों से आते है। कुछ तो ऐसे फर्जी जॉब कार्ड धारी है

जो पहले से शासकीय विभागों में पदस्थ है।

- Install Android App -

मतलब दो युवक ऐसे भी जॉब कार्डधारी है। जो रिश्ते में सगे भाई है। जय कुमार यादव और विजय कुमार यादव जिसमे और एक नपा हरदा के ही एक इकाई में काम करता है। वही एक अन्य गैस एजेंसी में पिछले तीन सालों से कार्यरत है।

उसके बाद भी ग्राम पंचायत हंडिया में उन दोनों भाइयों ने लगातार कागजों में काम किया। और शासकीय राशि का आहरण किया। इस प्रकार अमानत में ख़यानत करने का काम पंचायत के ऑपरेटर ने किया है। जनपद और जिले के जिम्मेदार अधिकारियों को भी समय समय पर कार्यों की मॉनिटरिंग करते रहना चाहिए। ताकि वास्तविक गरीब मजदूर को काम मिल सके। और सरकारी मद का दुरुपयोग ऐसे लुटेरे नहीं कर सके। देखना होगा कि जिले के जिम्मेदार अधिकारी इस विषय को कितना गंभीरता से लेते हुए दोषियों के ऊपर FIR दर्ज करवाकर शासकीय राशि की रिकवरी निकलवाते है। इस संबंध में जनपद सीईओ से चर्चा कर उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।

 

इनका कहना है।

मेरे पास दो तीन माह पहले अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लेकिन ऑपरेटर और सरपंच उपसरपंच ही जॉब कार्ड चलाते है। मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं।

नर्मदा धानवे रोजगार सहायक

 ग्राम पंचायत हंडिया

 

मैने अगस्त से कार्यभार संभाला हूं मेरे कार्यकाल में कोई भी फर्जी जॉब कार्ड नहीं चले है। 

केशराम सचिव ग्राम पंचायत हंडिया

क्या कहते है जिम्मेदार अधिकारी

आपके द्वारा जानकारी मिली है। अगर ग्राम पंचायतों में ऐसा है तो जांच करवाएंगे। विधिवत कार्यवाही होगी। जॉब कार्ड धारी मजदूर शासन की गाइड लाइन अनुसार ग्राम पंचायत क्षेत्र में काम करता है। अगर कोई व्यक्ति दो जगह काम कर रहा है तो वो गलत है।

यशवंत पटेल

मनरेगा प्रभारी जिला पंचायत हरदा