jhankar
ब्रेकिंग
पूर्वी क्षेत्रो में मौसम का तांडव: राजस्थान-एमपी में ओलों की चेतावनी, दिल्ली येलो आर्ट जारी हरदा : विक्रमोत्सव 2026 के तहत ‘‘सूर्य उपासना’’ कार्यक्रम संपन्न हरदा : नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर ‘जल गंगा संवर्धन अभिय... 23 मार्च को पेश होगा भोपाल नगर निगम का बजट इंदौर मेट्रो की रफ्तार पर सीएमआरएस ने 80 की स्पीड से की जांच कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, 8 जिलों में नई कार्यकारिणी गठित गुड़ी पड़वा पर पड़ रहा शुभ योग चैत्र नवरात्रि का है विशेष महत्व इंदौर में MOS टैक्स लागू, खुले हवा पर भी टैक्स ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नई प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है बदलाव

बैतूल: बाजार में अचानक दुकान में लगी आग 5 दुकानें जलकर हुई खाक

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बैतूल lआधी रात को अचानक आग लगी जब तक लोगो को पता चला तब आग बहुत ज्यादा फैल गई और बाज़ार मे 5 दुकाने जलकर खाक हो गई। घटना शहर के बाजार चौक की है विगत रात्रि मे एक मकान मे बनी 5 दुकानों में आग लग गई। वही सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों ने बमुश्किल आग बुझाई l

मिली जानकारी के अनुसार घटना रात मे करीब 2 बजे की बताई जा रही है। ये 5 दुकाने बाजार चौक में बल्लू गुप्ता के मकान मे थी। जो की बहुत पुराना बताया जा रहा है। रात को अचानक आग लग गई और सब कुछ जलकर खाक हो गया।इधर पड़ोस मे रहने वाले मदन मालवीय ने कहा की उनका मकान साइड मे है रात ढाई बजे हमे घर मे बाहर से आग लगने की आवाज और धुआं आने लगा हम लोग बाहर आकर देखा कि बल्लू गुप्ता की दुकान में आग लगी हुई थी। हमने लोगो को आवाज लगाकर जगाया लोगो ने आग बुझाने की कोशिश की। मकान मालिक बल्लू गुप्ता को सूचना दी भी मौके पर पहुचे। आग की सूचना नगर परिषद को दी। सूचना पर पहुची दमकल वाहनों ने सुबह 6 बजे तक आग बुझाई।

- Install Android App -

यह पांच दुकानें जलकर हुई खाक

बाजार चौक मे लगी भीषण आग से पांच दुकानों मे रखा लाखों रुपए का सामान खाक हुआ है।यह दुकान बैतूल बाजार निवासी दीना राठौर की मोटर वाइंडिंग, महेश राठौर का पान ठेला ,एक सेलून दुकान और दुकान मालिक बल्लू गुप्ता का शादियों में खाना बनाने का सामान भी जलकर खाक हो गया है lमकान पुराना था जिसमे सागौन की लकड़ियो का ज्यादा उपयोग किया गया था।इसलिये आग ज्यादा विकराल हुई।