jhankar
ब्रेकिंग
हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक बानापुरा रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

CM योगी की सुरक्षा में सेंध, एनेक्सी के सामने बुजुर्ग ने पढ़ी नमाज, गिरफ्तार

लखनऊः राजधानी लखनऊ में सचिवालय एनेक्सी के सामने नमाज पढ़ने और प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी को अपशब्द कहने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार शाम एनेक्सी में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान हरी पगड़ी बांधे बुजुर्ग ने एनेक्सी के सामने सड़क पर चादर बिछाकर नमाज पढ़नी शुरू कर दी। नमाज पढ़ने के बाद उसने योगी-मोदी के खिलाफ नारेबाजी करके हंगामा किया और चला गया। वहीं क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने पर हड़कंप मच गया। एसएसपी ने इस मामले में दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

- Install Android App -

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपी की पहचान ऐशबाग रामनगर निवासी रफीक अहमद के रूप में हुई है। उसके खिलाफ हजरतगंज थाने में सरकारी काम में बाधा, सदोष अवरोध उत्पन्न करने सहित सेवेन क्रिमिनल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।