Big news हरदा: दुखद घटना , होली का रंग हुआ भंग, दोस्त के साथ होली खेलने गए 17 वर्षीय युवक की दीवार गिरने से हुई मौत, गांव में छाया मातम
हरदा। जिले के ग्राम बालागांव में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक मकान में काम चल रहा था। तभी एक दीवार गिर गई। दीवार के नीचे एक 17 वर्षीय युवक संजीव पिता राजाराम गौर की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्त के घर होली खेलने गया था। तभी अचानक दीवार गिर गई। जहा युवक की मौत हो गई।
मृतक के शव को एंबुलेंस वाहन से हरदा जिला अस्पताल लाया गया।जहा पीएम की कार्यवाही चल रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
इधर हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। होली का त्यौहार पर परिवार और गांव में मातम छा गया। मृतक के माता पिता परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।