jhankar
ब्रेकिंग
ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण धरती को स्वस्थ्य रखना हम सबकी जिम्मेदारी - कलेक्टर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने कार्यशाला आयोजित पहली तिमाही में गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें - कलेक्टर जैन ‘सशक्त युवा, सशक्त भारत‘‘ अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल नीमगांव में विधिक साक्षरता शिविर सह वृक्षार... सागर: ऑटो चालक के घर छापे में मिला 3 करोड़ का खजाना, गिनने में लगे 5 घंटे लखीसराय- सावन के तीसरे सोमवार पर अशोक धाम मंदिर में भगदड़ 7 कांवरियों की मौत, दर्जन भर घायल भाजपा हंडिया मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा, बाइकों पर सवार कार्यकर्ताओं ने दिया देशभक्ति का संदेश,,,, दूध के उचित दाम की मांग को लेकर पशुपालकों ने हरदा SDM को सौंपा ज्ञापन

उपभोक्ता आयोग हरदा का आदेश : बैंकों द्वारा 6 किसानों को दिये जाऐंगे फसल बीमा राशि के 3 लाख रूपये

हरदा – हरदा, खिरकिया व सिराली तहसील के 6 किसानों को पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक आॅफ इंडिया व सेन्ट्रल म.प्र. ग्रामीण बैंक द्वारा फसल बीमा राशि के 3 लाख रूपये का भुगतान करने के आदेश जिला उपभोक्ता आयोग हरदा द्वारा दिया गया है। यह आदेश आयोग के मान0 अध्यक्ष/न्यायाधीश श्री जे.पी. सिंह व मान0 सदस्य श्रीमती अंजली जैन द्वारा दिया गया है।

- Install Android App -

एडवोकेट दिनेश यादव ने बताया कि आयोग ने अपने आदेश में राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के मार्गदर्शी आदेश का उल्लेख करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कम्पनी को बीमा आच्छादित करने के लि बीमा प्रीमियम संबंधित बैंक से या बीमा माध्यम से प्राप्त करना चाहिए और किसी प्रकार की कोई लापरवाही या त्रुटि के कारण कृषक को हुए नुकसान के लिए बैंक भुगतान करने हेतु उत्तरदायी होगा।

आयोग के आदेश के बाद खिरकिया तह. के ग्राम जूनापानी के किसान जयेश पिता मधुसुदन पटेल को बैंक आॅफ इंडिया खिरकिया द्वारा 104455/रू., सेन्ट्रल म.प्र. ग्रामीण बैंक सिराली द्वारा ग्राम विक्रमपुरखुर्द के किसान सत्यनारायण पिता हरनारायण जोशी को द्वारा 35420/रू. प्रवीण पिता सत्यनारायण जोशी को 35402/रू. दिये जाऐंगे, इसी प्रकार ग्राम हरदाखुर्द के किसान संजय पिता जगदीश जाट को पंजाब नेशनल बैंक हरदा द्वारा 34755/रू. तथा भारतीय स्टेट बैंक हरदा द्वारा ग्राम कमताड़ा के किसान सीताराम पिता हीरालाल मण्डराई को 32478/रू. एवं ग्राम बीड़ के किसान ओमप्रकाश पिता बाबूलाल शर्मा को 63873/रू. दिये जाऐंगे। इस राशि में मानसिक संत्रास व वाद व्यय की राशि भी सम्मिलित है। समय पर भुगतान नहीं करने पर किसानों को बैंक द्वारा 9 प्रतिशत ब्याज भी दिया जायेगा।