jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव...

हरदा: ट्यूबवेल के अवैध उत्खनन पर प्रभावी ढंग से रोक लगाएं कलेक्टर श्री जैन ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश

हरदा। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में उपस्थित सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें तथा राजस्व वसूली बढ़ाएं। उन्होने कहा कि अज्ञात वाहन दुर्घटना के मामलों की जानकारी संबंधित पुलिस थाने से लेकर जिला कार्यालय को भेजें ताकि उनके राहत प्रकरण तैयार कर पीड़ित परिवार की मदद की जा सके।

- Install Android App -

उन्होने सभी एसडीएम से कहा कि मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के मामलों में कृषि कार्य के दौरान मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाती हैं। ऐसे मामलों में तत्काल जानकारी कलेक्ट्रेट भिजवाएं ताकि पीड़ित परिवारों को इस योजना के तहत मदद दी जा सके। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय व श्री संजीव नागू के अलावा हरदा, टिमरनी और खिरकिया के एसडीएम एवं विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा संबंधी राजस्व प्रकरण निर्धारित समय सीमा में निराकृत करें। उन्होने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र में स्थित जल स्रोतों के आसपास से अतिक्रमण हटाएं। उन्होने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में गिरते भूजल स्तर को ध्यान में रखते हुए ट्यूबवेल खनन पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इसके बावजूद यदि कोई अवैध रूप से ट्यूबवेल खनन कराता पाया जाए, तो उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि राजस्व अधिकारी आरसीएमएस पोर्टल पर अपनी आईडी तथा रीडर की आईडी पर लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी प्रतिदिन स्वयं देखें और सुनिश्चित करें कि रीडर आईडी पर कोई भी मामला लंबित न रहें। कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में निर्देश दिये कि मूंग फसल की कटाई के बाद शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिये विशेष अभियान प्रारम्भ किया जाये। उन्होने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिये कि रात्रि 10 बजे के बाद उनके क्षेत्र में कहीं भी ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।