ब्रेकिंग
तांत्रिक क्रिया से मां को स्वस्थ करने और पिता भाई को मारने की धमकी देकर फिर मांगे 40 लाख! पुलिस ने 3... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: रिलाएबल सोसायटी ने आयोजित किया यूथ मीट :यूथ वॉइस के माध्यम से युवा स्वास्थ्य, नशाखोरी तथा भ्रष... घोर कलयुग हैवान दरिंदे भतीजे ने 80 साल की वृद्धा ( बड़ी मां) के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दस घंटे ... जोगा किले की दीवार पर खड़ा होकर युवक ले था सेल्फी, संतुलन बिगड़ने पर नर्मदा नदी में गिरा, एसडीईआरएफ ... हरदा में शतरंज प्रतियोगिता संपन्न , कलेक्टर जैन आये प्रथम ! हरदा : जिले में रिक्त 21 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 122 सहायिका के पदों पर होगी भर्ती सागर कलेक्टर की भ्रमित पोस्ट को लेकर केदार सिरोही ने लिखा आपत्ति पत्र, दिग्विजय सिंह ने केदार सिरोही... मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने मारा छापा, 80 हजार किलो खाद पकड़ी, कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों में नच... Today News: मप्र आज का मौसम : रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर-रीवा सम्भाग में भारी बारिश का अलर्ट

पाकिस्तानी सेना बलूच नागरिकों की हत्याएं कर रही है और उनके शवों को फेंक रही है- ताराचंद बलूच, बलूच सरकार के पूर्व मंत्री ने पीएम मोदी से मदद की लगाई गुहार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली।पाकिस्तान की सेना द्वारा लगातार बलूच लोगो पर अत्याचार किया जाता रहा है। इस मुद्दे को इंटर नेशनल पर कई बार उठाया गया है। अभी तक कोई मदद नही मिल पाई है।

पीएम मोदी को पत्र लिख मांगी मदद

मौजूदा बलूच राष्ट्रीय संघर्ष में भारत से नैतिक, राजनीतिक और कूटनीतिक सहायता का आह्वान किया है। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखे दो औपचारिक पत्रों में, डॉ. चंद ने बलूचिस्तान के प्रति भारत के पूर्व के रवैये की प्रशंसा की और भारत से प्रांत में पाकिस्तान द्वारा किए गए।मानवाधिकारों के उल्लंघन को प्रकाश में लाने में एक मजबूत वैश्विक भूमिका अपनाने के लिए कहा। बलूचिस्तान के हालात एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा का विषय बन गए हैं। बलूच अमेरिकी कांग्रेस (BAC) के अध्यक्ष और बलूचिस्तान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री तारा चंद बलूच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है।

तारा चंद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना बलूच नागरिकों की हत्याएं कर रही है और उनके शवों को फेंक रही है, जिससे पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है।तारा चंद ने कहा कि पाकिस्तान सरकार और सेना बलूचिस्तान में मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन कर रही है।

 

- Install Android App -

पाक सेना की नापाक हरकतें

सेना द्वारा बलूच युवाओं का अपहरण, टॉर्चर और हत्या आम बात हो गई है। कई बार शवों को पहचान से बाहर कर दिया जाता है, ताकि परिवार वालों को भी कोई जानकारी न मिल सके। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के लोग अपने अधिकारों और आज़ादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान की सरकार उनकी आवाज़ को दबाने के लिए हिंसा और दमन का सहारा ले रही है।

 

भारत बलूचॉ की मदद करें

तारा चंद ने भारत से अपील की है कि वह बलूचिस्तान के राष्ट्रीय आंदोलन को नैतिक, राजनीतिक और कूटनीतिक समर्थन दे। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा लोकतंत्र, मानवाधिकार और न्याय की बात करता है, ऐसे में बलूचियों को भारत की मदद की सख्त जरूरत है। तारा चंद ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी पाकिस्तान के अत्याचारों पर ध्यान देना चाहिए और बलूचिस्तान के लोगों को न्याय दिलाने में मदद करनी चाहिए।