jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत... 💰 सोना-चांदी का ताजा भाव - शनिवार, 27 जून 2026 🌧️आज 27 जून शनिवार मध्य प्रदेश का हाल कैसा रहेगा आज मौसम रतलाम हतनारा हादसा: ताजिए पर लोहे की छत बनी काल, ताजिए 11KV लाइन टच होने पर करंट लगने से 3 की मौत, 1... महाराष्ट्र TET पेपर लीक: परीक्षा से 24 घंटे पहले ठाणे में हुआ खुलासा, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच 🌤️ आज 27 जून 2026 का देश का मौसम प्रमुख शहरों का तापमान 📰 27 जून 2026 की देश की प्रमुख खबरें पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 📰 मध्य प्रदेश की आज शनिवार, 27 जून 2026की खास खबरें आज का पंचांग - शनिवार, 27 जून 2026 हरदा : बानापुरा कृषि उपज मंडी में व्यापारीयो के झगड़े और मारपीट का मामला मंडी सचिव ने नहीं की कोई का...

अमेरिका ने भारत को सौंपे खतरनाक अपाचे हेलीकॉप्टर

नई दिल्ली। भारतीय सेना की रक्षा क्षमताओं को और मजबूती मिली है। दरअसल अमेरिका से बोइंग एएच-64ई अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों का पहला जत्था बुधवार को भारत को सौंप दिया है। इन अत्याधुनिक युद्धक हेलीकॉप्टरों को जोधपुर में तैनात किया जाएगा, जो भारतीय सेना की सामरिक शक्ति को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इस उपलब्धि को रक्षा क्षेत्र में एक ह्यमील का पत्थरह्ण माना जा रहा है, क्योंकि ये हेलीकॉप्टर सेना को युद्धक्षेत्र में अभूतपूर्व ताकत और सटीकता प्रदान करते है।

 

- Install Android App -

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि बोइंग ने भारतीय सेना को तीन अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर सौंपे। कंपनी ने भारतीय सेना को छह हेलीकॉप्टर की सप्लाई के कॉन्ट्रैक्ट के तहत एएच-64ई अपाचे हेलीकॉप्टर सौंपे। एएच-64 अपाचे दुनिया के सबसे एडवांस बहुउद्देशीय लड़ाकू हेलीकॉप्टरों में से एक है और इन्हें अमेरिकी सेना उड़ाती है। सेना ने पोस्ट में कहा अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर भारतीय सेना की परिचालन क्षमताओं को काफी मजबूत करेगा। बोइंग ने 2020 में वायुसेना को 22 ई-मॉडल अपाचे की आपूर्ति पूरी की थी और भारतीय सेना के लिए छह एएच-64ई की आपूर्ति के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए थे। भारतीय सेना के अपाचे की आपूर्ति 2024 में शुरू होने वाली थी

 

इन हेलीकॉप्टरों को जोधपुर में तैनात करने का निर्णय सामरिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। जोधपुर, पश्चिमी सीमा के करीब होने के कारण, एक रणनीतिक स्थान है। यह क्षेत्र भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट है, जहां सेना को तेज और प्रभावी प्रतिक्रिया की आवश्यकता होती है। अपाचे हेलीकॉप्टरों की तैनाती से इस क्षेत्र में सेना की आॅपरेशनल क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।