नई दिल्ली। सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरूआत में तेजी देखी जा रही है। बुधवार के कारोबारी दिन चांदी के वायदा भाव लगातार दूसरे दिन सार्वजनिक स्तर पर पहुंच गए। घरेलू बाजार में बुधवार को सोने के भाव 1,00,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,16,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने के शुरूआती कारोबार में नरमी, जबकि चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। सोने के वायदा भाव की शुरूआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रेक्ट 124 रुपये की तेजी के साथ 1,00,453 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,00,329 रुपये था। इस समय यह 61 रुपये की तेजी के साथ 1,00,390 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव की शुरूआत तेज रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रेक्ट 549 रुपये की तेजी के साथ 1,16,204 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,15,655 रुपये था। इस समय यह 577 रुपये की तेजी के साथ 1,16,232 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरूआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में सोने के भाव गिर गए। कॉमेक्स पर सोना 3,444.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 3,443.70 डॉलर प्रति औंस था। इस समय यह 5.80 डॉलर की गिरावट के साथ 3,437.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर आॅल टाइम हाई छू लिया है। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 39.64 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 39.55 डॉलर था। इस समय यह 0.08 डॉलर की तेजी के साथ 39.63 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
ब्रेकिंग
