jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

मप्र अजब गजब-सरपंच सचिव का अनोखा कारनामा  अभियान नशा मुक्ति का सरकारी रुपयो से बुलाए बीड़ी के बंडल 

एक मगज का लड्डू 110 रुपये और एक बीड़ी बंडल 370 रूपये का

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य के डिण्डौरी जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत अंडई के सरपंच और सचिव ने कार्यक्रम के दौरान सरकारी राशि से बीड़ी के पैकेट मंगवाए। मामले का खुलासा तब हुआ जब पंचायत में उक्त सामग्री का बिल सामने आया

 

नशा मुक्ति अभियान के दौरान इस तरह का मामला सामने आया तो पता चलता है नशे के परिणाम को लेकर आज भी लोग गम्भीर नही है। इधर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के बीच ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव बीड़ी फूंककर सरकारी राशि को धुएं में उड़ा रहे हैं।

 

पूरा मामला क्या है।

यह मामला डिंडोरी जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत अंडई का है। यह बिल गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 का बताया जा रहा है।बिल के अनुसार पांचवें राज्य वित्त आयोग की राशि से समनापुर के एमएस देवांशु ट्रेडर्स को 14 हजार 320 रुपये का भुगतान किया गया है। बिल के क्रमांक सात में बंगला बीड़ी 10 पैकेट का उल्लेख है, जिसमें प्रति पैकेट की कीमत 370 रुपये होना दर्शाया गया है। एक मगज का लड्डू 110 रुपये का खरीदा गया है। ग्राम पंचायत अंडई का बिल जिसमें क्रमांक सात में बीडी खरीदना दर्शाया गया है।

 

जनपद सीईओ पहुंचे जांच के लिए

- Install Android App -

पंचायत दर्पण में ग्राम पंचायत का आपत्तिजनक बिल सामने आने के बाद जनपद सीईओ समनापुर जांच करने मंगलवार को गांव भी पहुंचे।

 

सचिव ने कहा बीड़ी पिलाना परम्परा है।

इस बीच, पंचायत सचिव प्रेम सिंह का भी तर्क हैरान करने वाला था। उनका कहना है कि राष्ट्रीय पर्व में आए हुए ग्रामीणों को सम्मान स्वरूप बीड़ी पिलाने की परंपरा रही है। उसी का उन्होंने पालन किया है।

 

इनका कहना है।

ग्राम पंचायत अंडई के आपत्तिजनक बिल की जानकारी मिली है। मैंने पंचायत सचिव और सरपंच के बयान लिए हैं। इस मामले में प्रतिवेदन तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पंचायत सीईओ कार्यालय में भेजा जाएगा। इस तरह की मनमानी नहीं होने दी जाएगी।

– जतिन ठाकुर, सीईओ जनपद पंचायत, समनापुर

हरदा पुलिसकर्मी की हरकत ने बताया शराब से नजदीकी – है जरूरी! दूरी नहीं हो रही बर्दाश्त, विभाग की मुहिम पर फेरा जा रहा पानी !

 

हरदा पुलिसकर्मी की हरकत ने बताया शराब से नजदीकी – है जरूरी! दूरी नहीं हो रही बर्दाश्त, विभाग की मुहिम पर फेरा जा रहा पानी !