jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत... 💰 सोना-चांदी का ताजा भाव - शनिवार, 27 जून 2026 🌧️आज 27 जून शनिवार मध्य प्रदेश का हाल कैसा रहेगा आज मौसम रतलाम हतनारा हादसा: ताजिए पर लोहे की छत बनी काल, ताजिए 11KV लाइन टच होने पर करंट लगने से 3 की मौत, 1... महाराष्ट्र TET पेपर लीक: परीक्षा से 24 घंटे पहले ठाणे में हुआ खुलासा, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच 🌤️ आज 27 जून 2026 का देश का मौसम प्रमुख शहरों का तापमान 📰 27 जून 2026 की देश की प्रमुख खबरें पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 📰 मध्य प्रदेश की आज शनिवार, 27 जून 2026की खास खबरें आज का पंचांग - शनिवार, 27 जून 2026 हरदा : बानापुरा कृषि उपज मंडी में व्यापारीयो के झगड़े और मारपीट का मामला मंडी सचिव ने नहीं की कोई का...

मालदीव में पीएम मोदी को गले लगाकर मुइज्जू ने किया स्वागत

मालदीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर मालदीव पहुंचें। इस दौरे पर वह मुख्य अतिथि के रूप में मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे। पीएम मोदी के लैंड करने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने उनका स्वागत किया, जिन्होंने उन्हें स्वतंत्रता दिवस के लिए आमंत्रित किया है। पीएम मोदी ने प्लेन से उतरते ही जिस अंदाज में आगे बढ़कर मुइज्जू को गले लगाया, वह संकेत दे रहा था कि हाल ही में मालदीव के साथ तल्ख हुए रिश्तों की याद को पीछे छोड़कर सहयोग का नया अध्याय लिखने के लिए दोनों देश तैयार हैं। बच्चों द्वारा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया गया।

- Install Android App -

मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद किसी राष्ट्राध्यक्ष की यह पहली मालदीव यात्रा है। मोदी ब्रिटेन की दो दिवसीय यात्रा के बाद मालदीव पहुंचे हैं। पीएम मोदी के ब्रिटेन दौरे पर दोनों देशों ने कारों, कपड़ा, व्हिस्की और कई अन्य उत्पादों पर टैरिफ को खत्म करके दोतरफा व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

राष्ट्रपति मुइज्जू ने पीएम मोदी के गले मिलकर उनका स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए उनकी पूरी कैबिनेट मौजूद थी जिनमें मालदीव के विदेश मंत्री से लेकर रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और होमलैंड सिक्योरिटी मंत्री शामिल थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए उनकी पूरी कैबिनेट मौजूद थी जिनमें मालदीव के विदेश मंत्री से लेकर रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और होमलैंड सिक्योरिटी मंत्री शामिल थे।