jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत... 💰 सोना-चांदी का ताजा भाव - शनिवार, 27 जून 2026 🌧️आज 27 जून शनिवार मध्य प्रदेश का हाल कैसा रहेगा आज मौसम रतलाम हतनारा हादसा: ताजिए पर लोहे की छत बनी काल, ताजिए 11KV लाइन टच होने पर करंट लगने से 3 की मौत, 1... महाराष्ट्र TET पेपर लीक: परीक्षा से 24 घंटे पहले ठाणे में हुआ खुलासा, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच 🌤️ आज 27 जून 2026 का देश का मौसम प्रमुख शहरों का तापमान 📰 27 जून 2026 की देश की प्रमुख खबरें पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 📰 मध्य प्रदेश की आज शनिवार, 27 जून 2026की खास खबरें आज का पंचांग - शनिवार, 27 जून 2026 हरदा : बानापुरा कृषि उपज मंडी में व्यापारीयो के झगड़े और मारपीट का मामला मंडी सचिव ने नहीं की कोई का...

मप्र के गंजबासौदा मे खुदाई के दौरान निजाम को मिला 16-17 सदी का शिवलिंग !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 विदिशा। जिले के गंजबासौदा के पास उदयपुर में मस्जिद के पास भवन निर्माण हेतु खुदाई के दौरान 16वीं-17वीं शताब्दी के शिवलिंग मिला है। जानकारी मिलते ही पुरातत्व विभाग और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर शिवलिंग को मिट्टी से बाहर निकाला। जानकारी देते विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह शिवलिंग 16वीं-17वीं शताब्दी का है और इसकी ऊंचाई लगभग 3 फीट है।

पूरा मामला विस्तार से ।

विदिशा जिले के उदयपुर गांव में चौखंडी वाली मस्जिद के पास गुरुवार की सुबह निजाम नामक व्यक्ति भवन निर्माण हेतु खुदाई कर रहा था। इसी दौरान एक प्राचीन शिवलिंग मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे पुरातात्त्व विभाग की टीम

- Install Android App -

अधिकारी पुरातत्व विभाग के साथ मौके पर पहुंचे और शिवलिंग को पूरी तरह मिट्टी से बाहर निकाला। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने बताया की जमीन में मिला शिवलिंग 16वीं-17वीं शताब्दी का है। इसकी ऊंचाई लगभग 3 फीट है। जिस स्थान पर शिवलिंग मिला है।

कई प्राचीन अवशेष मिल रहे। 

अधिकारियों ने कहा कि अगर ग्रामीण प्राचीन प्रतिमा की जिम्मेदारी लेते हैं तो उन्हें वहीं छोड़ दिया जाएगा। अन्यथा इसे उदयपुर के प्राचीन पिसनहारी मंदिर में बनाए गए संग्रहण कक्ष में सुरक्षित रख दिया जाएगा।

सरकारी भूमि पर निर्माण कैसे 

इधर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अनुराग रावत ने बताया कि जिस भूमि पर निर्माण किया जा रहा था। वह शासकीय भूमि है। अब यह जांच की जाएगी कि निर्माण कैसे किया जा रहा था और संबंधित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण राजेश नाथ का कहना है कि शिवलिंग को उसी स्थान पर रखा जाए। ताकि लोग उसकी पूजा-अर्चना कर सकें। ज्ञात हो कि दो वर्ष पूर्व भी खोदाई के समय एक गणेश प्रतिमा निकली थी। इसके बाद एक नंदी की प्रतिमा भी निकली। तब मौके पर पहुंची पुरातत्व अधिकारी नर्मता यादव की उपस्थिति में मूर्ति सुरक्षित रखवाया गया था।