हरदा : जिले में 13 जुलाई को राजपूत छात्रावास में घटित प्रकरण की जांच के उपरांत प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने आज उक्त मामले में एक्शन लेते हुए हरदा जिले के 5 अधिकारियों पर कार्यवाही कर दी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के फेसबुक आईडी से शेयर पोस्ट में उन्होंने हरदा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , एसडीएम एवं एसडीओपी को तत्काल प्रभाव से हरदा जिले से हटाया गया है। थाना प्रभारी, कोतवाली एवं थाना प्रभारी (ट्रैफिक) को नर्मदापुरम् आईजी कार्यालय में अटैच किया गया है।
समाज के छात्रावास में अनुचित बल प्रयोग एवं स्थिति को संवेदनशील रूप से निराकरण करने में की गई लापरवाही को लेकर यह एक्शन लिया गया है।

