jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश की राजनीति में आया उबाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव, PCC चीफ जीतू पटवारी और पूर्व CM कमलनाथ ... ग़ाज़ियाबाद के 17 वर्षीय मासूम की कहानी जिसका दोस्ती और भाईचारे के नाम पर बेरहमी से हुआ कत्ल दोस्त क... जानिए मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ जाने देश की मुख्य खबरें हरदा ब्रेकिंग न्यूज: 1 जून 2026 - जिला मुख्यालय समेत 6 तहसीलों का मौसम अपडेट, दोपहर बाद आंधी-बारिश क... 1 जून 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्राम कड़ोला उबारी में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, 37 लाख र... नेताओं ने देश का भविष्य को घुटने पर झुकाया मथुरा जाने वाले खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीर पर सवाल, महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हरदा पहुंचीं प्रदेश महासचिव नेहा चावरे विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशा मुक्ति का संदेश, दिलाई गई शपथ

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण घटा

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2.22 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। शेयर बाजार में गिरावट के रुख के बीच सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 294.64 अंक या 0.36 प्रतिशत नीचे आया। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 2,22,193.17 करोड़ रुपये की गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत बढ़ गई। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 1,14,687.7 करोड़ रुपये घटकर 18,83,855.52 करोड़ रुपये पर आ गया। सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को ही हुआ।

- Install Android App -

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 29,474.56 करोड़ रुपये घटकर 6,29,621.56 करोड़ रुपये रह गई। एलआईसी का मूल्यांकन 23,086.24 करोड़ रुपये घटकर 5,60,742.67 करोड़ रुपये पर और टीसीएस का मूल्यांकन 20,080.39 करोड़ रुपये घटकर 11,34,035.26 करोड़ रुपये रह गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 17,524.3 करोड़ रुपये घटकर 5,67,768.53 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 17,339.98 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,67,449.79 करोड़ रुपये पर आ गया। इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 37,161.53 करोड़ रुपये बढ़कर 15,38,078.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 35,814.41 करोड़ रुपये बढ़कर 10,53,823.14 करोड़ रुपये रही। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 20,841.2 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 11,04,839.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,685.34 करोड़ रुपये बढ़कर 7,44,449.31 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।