हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्राम कड़ोला उबारी में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, 37 लाख रुपए की लागत से बनेगा पंचायत भवन
हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रीय क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कडोला उबारी पहुंचकर ग्रामीणजनों से मुलाकात की तथा क्षेत्र के विकास कार्यों की सौगात दी।
इस दौरान हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्राम में लगभग 37 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पंचायत भवन का विधिवत भूमिपूजन किया साथ ही विधायक निधि की 2 लाख 70 हजार रुपए की राशि से स्वीकृत नवनिर्मित सड़क मार्ग का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को समर्पित किया।
ग्राम को मिली उक्त सौगात के लिए ग्रामीणजनों ने विधायक डॉ. दोगने का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने कहा कि हरदा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी, वहीं सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा। क्षेत्र की जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, और मैं निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करता रहूंगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साई, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार, ओम पटेल, सोनतलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र बिश्नोई, मगरधा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय भायरे, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, ग्राम सरपंच रमेशचन्द्र विश्नोई, कैलाशचंद्र विश्नोई, सुभाष सारण, पूनमचंद विश्नोई, महेश विश्नोई, राजा राजपूत,बजितेन्द्र मौर्य, रामविलास बेनीवाल, रामभरोस, शेखर गोदारा, हरनाराय गोदारा, राजू लोल, अशोक, नानकराम बेनिवाल, राममोहन बेनिवाल, आरडी झुरिया सहित समस्त ग्रामवासी एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे।

