jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज की शिक्षा समिति ने किया आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान

हरदा। कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज संगठन जिला हरदा के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा समिति द्वारा शनिवार को कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं उनके पालकों ने सहभागिता कर शिक्षा और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ स्तंभ आर.एस. गौर, समाज के जिला अध्यक्ष एन.पी. गौर, समिति अध्यक्ष जी.आर. गौर, डॉ. राजीव खरे, जीवन गौर, हेमंत गौर, नितिन गौर एवं संदीप गौर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

- Install Android App -

वक्ताओं ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण एवं निरंतर परिश्रम का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि केवल नौकरी प्राप्त करना ही सफलता का अंतिम लक्ष्य नहीं है, बल्कि युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में भी अवसर तलाशने चाहिए।

वक्ताओं ने छात्रों को करियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास तथा आधुनिक दौर में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में उपयोगी मार्गदर्शन दिया।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, सकारात्मक सोच और कानून के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। अन्य वक्ताओं ने शिक्षा को समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने छात्रों को अपने माता-पिता और गुरुओं के प्रति सम्मान बनाए रखते हुए निरंतर सीखने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं पालकों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जीपी गौर और अरुण गौर ने किया।