1. दिल्ली-NCR: बारिश से मिलेगी राहत
मौसम विभाग ने शाम-रात को हल्की बारिश/बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया। गरज-चमक के साथ 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले कुछ दिनों की भीषण गर्मी से राहत मिलेगी
2. उत्तर-पश्चिम भारत: लू से परेशान
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी। राजस्थान के 9 जिलों में रेतीला बवंडर चला, जयपुर में ओले गिरे। पाली में पेड़ गिरने से बच्चे की मौत
3. मानसून की प्रगति
दक्षिण भारत में प्री-मानसून बारिश सक्रिय। केरल-कर्नाटक में अगले 48 घंटे में मानसून पहुंचने की संभावना।
मध्यप्रदेश का मौसम
4. 46 जिलों में हीटवेव का अलर्ट 🔥
खजुराहो और नौगांव 46.6°C के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहे। दतिया 45.7°C, रीवा 45.4°C, सतना 45.2°C, गुना 45°C दर्ज। ग्वालियर-जबलपुर समेत 16 शहरों में पारा 42°C पार
5. उज्जैन में बारिश से राहत
नौतपा के छठे दिन सुबह तेज बारिश और ठंडी हवाएं चलीं। कई दिनों बाद तापमान में गिरावट आई
6. शाजापुर में आंधी-बारिश
आंधी-बारिश से पारा 5 डिग्री गिरा। कई क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बाधित, बस स्टैंड पर दुकानों का सामान उड़ा
7. इंदौर-भोपाल का हाल
इंदौर 41.1°C, भोपाल 41.6°C, उज्जैन 40.5°C दर्ज। दोनों महानगरों में बादल छाए रहने से गर्मी से थोड़ी राहत
8. अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान
– पूर्वी MP : रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग में लू का ऑरेंज अलर्ट। तापमान 45-46°C तक जा सकता है।
– पश्चिमी MP : उज्जैन, इंदौर, रतलाम में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना। 30-40 किमी/घंटा की हवाएं चलेंगी।
– ग्वालियर-चंबल : तेज गर्मी जारी रहेगी, अधिकतम तापमान 45°C के आसपास।
1 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 2-3 जून को ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड में बारिश के आसार हैं।

