jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल कूच से पहले प्रशासन ने किसानों को रोका: बरलाई में वॉटर कैनन का इस्तेमाल, 10 हिरासत में ( Makd... Bhopal news: प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर आज राजधानी भोपाल में आशा एवं आशा पर्यवेक्षकों का प्रदर्शन, ... कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली मार्च: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 1109 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 4 राज्यों में एक साथ छापेमारी आज का मौसम: जानिए आज मध्यप्रदेश के कितने जिलों में होगी बारिश, किन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी हरदा: भाजयुमो और एनएसयूआई को मिले नए जिला अध्यक्ष, धर्मेंद्र पाल और सिद्धार्थ पटेल पर संगठन ने जताया... हरदा कोतवाली पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो महिलाओ पर केस दर्ज खरगोन: जर्जर स्कूल की जगह मंदिर में चल रही 35 बच्चों की पढ़ाई, जिले में 676 स्कूल भवन मरम्मत के इंतज... जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और बाढ़ से तबाही: 11 की मौत, 7 लापता  हरदा-इंदौर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने 5 गौवंश को कुचला, मौके पर पहुंची प...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच रातभर चली मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। खबर लिखे जाने तक ऑपरेशन जारी था। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने सतर्कता और सटीक रणनीति के साथ जवाबी कार्रवाई की। सेना की ओर से बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। सेना ने कहा, चौकस सैनिकों ने संतुलित और जवाबी फायर के साथ मोर्चा संभाला। अब तक एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है।
संभावना जताई जा रही है कि कुछ और आतंकवादी अभी भी इलाके में छिपे हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, यह मुठभेड़ बीती रात शुरू हुई जब आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी। इसके बाद तुरंत सैन्य कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें कई घंटों तक गोलियां चलती रहीं।

- Install Android App -

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के अखल जिले के वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।