jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

रेवैनी के साथ फिर दिखेगा नोरा फतेही का जबरदस्त अंदाज

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही तंजानिया के लोकप्रिय सिंगर और सॉन्ग राइटर रेवैनी के साथ मिलकर एक खास क्रॉस-कल्चरल म्यूजिक ट्रैक लेकर आ रही हैं, जिसका नाम ‘तेतेमा’ बताया जा रहा है। इस गाने में अफ्रो-बोंगो बीट्स, स्वाहिली, हिंदी और अंग्रेजी के बोलों का रोमांचक फ्यूजन देखने और सुनने को मिलेगा। सूत्रों की मानें तो यह गाना रेवैनी और डायमंड प्लैटिनम्ज के सुपरहिट ट्रैक तेतेमा से प्रेरित है और इसका संभावित टाइटल ‘ओ मामा तेतेमा’ हो सकता है।

- Install Android App -

यह गाना उस मूल हिट गाने का रीक्रिएटेड वर्जन होगा, लेकिन इसमें नोरा फतेही की डांसिंग एनर्जी और उनकी खुद की आवाज की भी झलक देखने को मिलेगी। यानी इस बार नोरा न सिर्फ अपने डांस से बल्कि अपनी गायकी से भी लोगों का दिल जीतने वाली हैं। नोरा और रेवैनी की यह दूसरी म्यूजिकल कोलैबोरेशन होगी। इससे पहले साल 2019 में दोनों का गाना पेपेता रिलीज हुआ था, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था। तेतेमा के जरिए दोनों एक बार फिर संगीत प्रेमियों को ग्लोबल म्यूजिक का नया अनुभव देने जा रहे हैं।

‘तेतेमा’ को टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया जाएगा और यह जल्द ही दर्शकों के बीच धमाल मचाने को तैयार है। इसमें इंडो-अफ्रीकन संगीत की जीवंतता, ऊर्जा और संस्कृति का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा। इस गाने में ना केवल म्यूजिक और डांस का हाई लेवल होगा, बल्कि इसकी विजुअल प्रजेंटेशन भी इंटरनेशनल स्टैंडर्ड पर तैयार की गई है। नोरा फतेही अपने ग्लैमरस अंदाज और पावरफुल डांस स्टाइल से एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने को तैयार हैं।