jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

पागल आशिक ने प्रेमिका और उसके भाई को उतारा मौत के घाट

पटना। प्यार मे जब प्रेमिका प्रेमी को छोड़ किसी और से बात करने लगती है।जिस पर प्रेमी प्यार में पागल होकर प्रेमिका की जान का दुश्मन बन गया।उसने पहले प्रेमिका फिर उसके भाई की जान ले ली।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार जिला पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव के डबल मर्डर केस का पटना पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। शनिवार को पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लड़की के पूर्व प्रेमी शुभम कुमार उर्फ सन्नी और उसके दोस्त रोशन कुमार ने मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

मेरी नही तो किसी ओर की भी नही रहेगी

पुलिस के अनुसार, लड़की अपने पुराने प्रेमी शुभम से अलग होकर किसी और से बातचीत करने लगी थी। यही बात शुभम को नागवार गुजरी। उसने ठान लिया कि “अगर वह मेरी नहीं हो सकती, तो किसी की नहीं रहेगी”। घटना वाले दिन शुभम ने एक दुकान से केरोसिन खरीदा, और अपने दोस्त रोशन के साथ लड़की के घर पहुंचा। जब वह पहुंचा, लड़की का भाई सो रहा था और लड़की जाग रही थी। पहले भाई को ईंट से कुचलकर मारा, फिर लड़की की भी हत्या कर दी।

- Install Android App -

आरोपियो का मृतका के घर आना जाना था

SSP ने बताया कि शुभम और रोशन ने एक हफ्ते पहले इस हत्याकांड की साजिश रच ली थी। शुभम पहले से घर आता-जाता था, जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ। रोशन और मृतका एक साथ पढ़ते थे, और इसी रोशन ने शुभम की दोस्ती लड़की से कराई थी।हत्या के बाद दोनों ने दरवाजा बाहर से बंद किया और फरार हो गए। रोशन ने हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने में भी मदद की।

विधायक समेत 40 पर दर्ज हुआ केस

घटना के बाद नगवां में लोगों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। इस मामले में माले विधायक गोपाल रविदास समेत 10 नामजद और 40 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।बताया गया कि मृतक लड़की और आरोपी शुभम की मां दोनों AIIMS, पटना में कार्यरत हैं।