jhankar
ब्रेकिंग
आज 3 घंटे बिजली गुल रहेगी, इन इलाकों में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक कटौती    सोशल मीडिया पर नगर पालिका अध्यक्ष को बताया “डकैत”, थाने पहुंचकर रितेश जैन ने दर्ज कराई शिकायत सीएम के आश्वासन के बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, काम पर लौटे कर्मचारी करताना में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित ... आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा पिछले 24 घंटों में जिले में 0.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करना मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य - प्रभार... खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है हरदा में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम पदक विजेता ... मूंग उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग टिमरनी के खिड़कीवाला में मूंग उपार्जन व्यवस्थ... मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज-2026: ऐतिहासिक धरोहरों पर छात्रों ने दिखाई शानदार पकड़ विजेता टीम करेगी रा...

मप्र मे आज का मौसम 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में अभी कई जिलों में बारिश ने राहत दी है तो कुछ जिलों मे भारी आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जिनमें अलीराजपुर और झाबुआ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इन दोनों जिलों में 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिरने की संभावना है।

- Install Android App -

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के अलीराजपुर और झाबुआ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही झाबुआ, विदिशा,रायसेन, राजगढ़, सागर, दमोह, सिवनी, उमरिया,मंडला इसके अलावा, भोपाल, देवास, शाजापुर, अशोकनगर और शिवपुरी में भी भारी बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में छिंदवाड़ा में 1 इंच से ज्यादा बारिश हुई, जबकि रीवा में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
हरदा जिले में आज का मौसम बादल छाए रहने की संभावना है, जिसमें धुंध भी हो सकती है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हवा की गति लगभग 10-15 किमी/घंटा हो सकती है, जो पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा से आएगी।

हरदा जिले मे आज के मौसम
हरदा मे विगत 2 दिनों से बारिश से राहत मिली है। आज आसमान मे बादलों के साथ धूप खिल रही है। आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।अगले 3 दिनों में हरदा जिले में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जिले कही कही भारी बारिश भी हो सकती है। बारिश की मात्रा 0.25 मिमी से 117.86 मिमी तक हो सकती है।